Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और डर भी रहे हैं। यह वीडियो दिखाता है कि वायरल होने की चाहत में लोग कितने बड़े जोखिम उठा लेते हैं। वीडियो में एक लड़का सड़क पर स्केटिंग करता हुआ नजर आता है। उसी समय एक बस सामान्य रफ्तार से आगे बढ़ रही होती है। अचानक यह लड़का तेज गति से स्केटिंग करते हुए बस के पास पहुंचता है और ऐसा स्टंट (trending video) करता है, जिसे देखकर हर कोई चौंक जाता है। वह सीधे चलती बस के नीचे घुस जाता है। कुछ पल के लिए देखने वालों की सांसें थम जाती हैं। ऐसा लगता है कि अब कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि लड़का बिना चोट लगे बस के नीचे से दूसरी तरफ निकल आता है।
संतुलन बिगड़ने पर जा सकती थी जान
यह स्टंट (dangerous stunt viral video) देखने में भले ही रोमांचक लगे, लेकिन असल में यह बहुत खतरनाक है। अगर जरा सी भी गलती हो जाती, तो यह हादसा गंभीर हो सकता था। बस की रफ्तार, सड़क की स्थिति या संतुलन बिगड़ने पर जान का खतरा भी हो सकता था। ऐसे वीडियो लोगों को आकर्षित जरूर करते हैं, लेकिन यह गलत संदेश भी देते हैं। खासकर युवा और बच्चे इन्हें देखकर ऐसे स्टंट करने की कोशिश कर सकते हैं, जो उनके लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम ऐसे वीडियो (ajab gajab video) को सिर्फ मनोरंजन की नजर से देखें, लेकिन उन्हें दोहराने की कोशिश बिल्कुल न करें। अपनी सुरक्षा सबसे जरूरी है और किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचना चाहिए। बता दें इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @MeenaRamesh91 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पोस्ट करने के बाद इसमें एक लंबा कैप्शन लिखा गया है।
खूब देखा जा रहा है वायरल वीडियो
इसमें लिखा है: "यह बहादुरी नहीं, सरासर बेवकूफी है ! एक छोटी सी चूक और सब खत्म..! अपनी जान की नहीं तो कम से कम अपने माता-पिता के बारे में तो सोचो..! सिर्फ एक पल की मस्ती के लिए अपनी जान खतरे में डालना समझदारी नहीं है..! माता-पिता हर जगह साथ नहीं हो सकते, इसलिए बच्चों को भी समझना होगा कि बहादुरी और बेवकूफी में बहुत पतली लाइन होती है..! रीलबाजी के लिए इतना खतरनाक स्टंट..! अगर अभी कुछ हादसा हो जाए फिर इसके माता-पिता रो-रोकर पागल हो जाएंगे..! लेकिन इसको यह बात समझ नहीं आ रही है..!" आपको बता दें कि इस वीडियो को अभी तक 86 हजार से ज्यादा बार देखा गया है। वहीं पर इंटरनेट यूजर्स ने भी Viral Video देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
