वायरल न्यूज़

Viral Video:'जिम्मी जिम्मी' गाने पर अंकल जी ने डांस से उड़ाय गर्दा, लटके-झटके पर फिदा हुए लोग

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 7, 2023, 11:23 AM IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि अंकल 'जिम्मी जिम्मी' गाने पर जबरदस्त डांस कर रहे हैं। ये वीडियो किसी शादी समारोह का है जहां अंकल ने अपने बेहतरीन डांस से पूरी लाइमलाइट बटोर ली है। अंकल के बेहतरीन डांस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Image

'जिम्मी जिम्मी' गाने पर अंकल जी ने डांस से उड़ाय गर्दा (Source:Instagram)

सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियोज देखने को मिलते हैं जिन्हें देख लोग झूम उठते हैं। हाल ही में शादियों का सीजन खत्म हुआ है। शादियों के सीजन खत्म होने के बावजूद कई मजेदार डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। शादियों में अंकल के डांस वीडियोज काफी वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर अंकल के डांस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंकल का डांस देख यूजर्स झूम उठे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि अंकल 'जिम्मी जिम्मी' गाने पर जबरदस्त डांस कर रहे हैं। ये वीडियो किसी शादी समारोह का है जहां अंकल ने अपने बेहतरीन डांस से पूरी लाइमलाइट बटोर ली है। अंकल के बेहतरीन डांस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर rohit.vishwas नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो को अब तक 10 लाख लोगों ने देखा है जबकि इस वीडियो को 73 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो पर यूजर्स अलग अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। अंकल के इस डांस वीडियो पर कई यूजर्स मजे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा भाई बांध के रखो उड़ भी सकता है। वहीं दूसरे एक यूजर ने लिखा है यही जीवन है... हर पल का भरपूर आनंद लें... जिंदगी बहुत छोटी है... इसलिए इसे खुलकर जिएं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article