वायरल न्यूज़

Groom Dance video: जयमाला के बाद दूल्हे ने धमाकेदार डांस से दुल्हन को किया इंप्रेस, रिश्तेदारों के उड़े होश

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 4, 2023, 08:15 AM IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हा अपनी ही शादी में जमकर नाच रहा है। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि दुल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है और जयमाला के बाद वो रिश्तेदारों के सामने धमाकेदार डांस करता है। इसके बाद वो अपनी दुल्हन को गुलाब देकर प्रपोज भी करता है। दुल्हे के इस अंदाज को देख वहां मौजूद रिश्तेदारों के होश उड़ गए हैं।

Image

जयमाला के बाद दूल्हे ने किया धमाकेदार डांस(Source:Instagram)

शादियों का सीजन भले ही खत्म हो गया हो लेकिन शादियों से जुड़े मजेदार वीडियोज अब भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कभी देवर-भाभी के डांस वीडियोज तो कभी दुल्हा-दुल्हन के क्यूट वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए रहे हैं। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दुल्हन-दुल्हन कई तरह की चीजें करते हैं। शादी के खास मौके पर दुल्हा-दुल्हन अपने धमाकेदार डांस से अक्सर सभी को हैरान करते रहते हैं। इसी कड़ी में शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हे के डांस ने सभी के होश उड़ा दिए हैं।

दुल्हे ने डांस से उड़ाए सभी के होश

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हा अपनी ही शादी में जमकर नाच रहा है। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि दुल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है और जयमाला के बाद वो रिश्तेदारों के सामने धमाकेदार डांस करता है। इसके बाद वो अपनी दुल्हन को गुलाब देकर प्रपोज भी करता है। दुल्हे के इस अंदाज को देख वहां मौजूद रिश्तेदारों के होश उड़ गए हैं।

डांस की हो रही है तारीफ

दुल्हे के डांस की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। डांस के साथ साथ दुल्हे के अपनी दुल्हनिया को प्रपोज करने के अंदाज की भी जमकर तारीफ हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हा डांस करते करते अपनी शेरवानी से गुलाब निकालता है और सामने खड़ी दुल्हन को प्रपोज कर देता है।

दुल्हे के इस धमाकेदार डांस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @jogadiabharat नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई मिलियन्स व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। दुल्हे के इस डांस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article