वायरल न्यूज़

Dance Video: नागिन डांस के बाद अब आया 'खटिया डांस' का चलन! शादी में चारपाई पर ऐसे नाचे लड़के

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 2, 2023, 12:41 PM IST

Khatiya Dance Video: ​नागिन डांस, मुर्गा डांस, गुटका डांस, शराबी डांस के बाद अब मार्केट में खटिया डांस आया है। आप देख सकते हैं कि एक युवक खटिया पर उछल-उछलकर डांस कर रहा है। उसके चारों तरफ और लड़के भी डांस करते नजर आ रहे हैं।

Image

खटिया डांस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नया डांस फॉर्म
  • नागिन डांस के बाद खटिया डांस हो रहा वायरल
  • पाकिस्तान का बताया जा रहा है वीडियो

Khatiya Dance Video: आपने शादियों के मौके पर तरह-तरह के डांस देखे होंगे। शादियों में सबसे ज्यादा 'नागिन डांस' पसंद किया जाता है। 'नागिन डांस' सिर्फ लड़के ही नहीं करते बल्कि आंटियां, अंकल और लड़कियां भी शादियों में 'नागिन डांस' करती दिखाई देती हैं। इसी बीच डांस का एक और ट्रेंड चल पड़ा है। यह ट्रेंड है 'खटिया डांस' का। अब आप सोचने लग गए होंगे कि यह 'खटिया डांस' क्या होता है! दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लड़के शादी में 'खटिया डांस' करते दिखाई दे रहे हैं।

खटिया डांस का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक शादी में खटिया लेकर पहुंचे हैं। वह शादी में अपने खटिया डांस से माहौल बना देते हैं। आप देख सकते हैं कि एक युवक खटिया पर उछल-उछलकर डांस कर रहा है। उसके चारों तरफ और लड़के भी डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को मजा आ रहा है। वैसे भी उनको नागिन डांस, मुर्गा डांस, गुटका डांस, शराबी डांस से इतर कुछ नया देखने को मिला। देखें वीडियोो-

वीडियो classypeepsofpakistan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसे देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। वीडियो में सारे युवक एक जैसी ही ड्रेस पहने डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके कपड़ों से ऐसा लगता है कि सारे युवक किसी बैंड कंपनी में काम करते हैं। आप देख सकते हैं कि खटिया डांस कर रहा शख्स खटिया को पकड़कर आगे-पीछे कर रहा है। इसे देखकर आपको जमकर हंसी आएगी।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article