Dance Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Dance Video) तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। जबकि, कुछ वीडियो (Dance Viral Video) पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में डांस का एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप भी झूम उठेंगे। इतना ही नहीं एक बात जरूर कहेंगे, 'इसने तो गर्दा उड़ा दिया'।
सोशल मीडिया पर डांस के भी काफी वीडियो शेयर होते रहते हैं। कई लोग तो इस तरह डांस से धमाल मचाते हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। वहीं, कुछ लोगों के डांस पर तो लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में एक महिला ने डांस से कुछ ऐसा ही माहौल बनाया है, जिसपर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। वीडियो (Funny Video) में आप देख सकते हैं महिला बाइक पर खड़ी होकर डांस कर रही है। बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है, वहीं महिला बाइक पर खड़ी होकर जोरदार ठुमके लगा रही है। बड़ी बात ये है कि जिस तरह वो बैलेंस बनाकर लटके-झटके लगा रही उसने यूजर्स को दंग कर दिया। देखें वीडियो...
महिला ने डांस से उड़ाया गर्दा
इस डांस वीडियो को देखकर आप भी हक्के-बक्के रह गए होंगे। आलम ये है कि कुछ लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और महिला की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इस डांस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस डांस वीडियो को 'amit_patel_kothi_barabanki' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। तो आपको यह डांस वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
