वायरल न्यूज़

Dance Video: शादी में लोगों ने बर्तनों से किया ऐसा हाहाकारी डांस, दिमाग की बत्ती गुल कर देगा वीडियो

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 14, 2022, 11:55 AM IST

Dance Ka Funny Video: शादी में कुछ लोगों ने डांस उड़ाया ऐसा गर्दा देखकर लोग भौचक्के रह गए। आलम ये है कि डांस का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

Image

ऐसा डांस कौन करता है भाई...(Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पार्टी में लोगों का अनोखा डांस
  • डांस देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Funny Dance Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ मामले काफी मजेदार और क्यूट होते हैं, जिन्हें यूजर्स बार-बार देखते हैं। वहीं, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। मामला चाहे जो भी हो यूजर्स इनपर जमकर चटकारे लेते रहते हैं। इसी कड़ी में डांस (Dance Video) का एक ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, एक शादी में लोगों ने बर्तन लेकर डांस से ऐसा गर्दा उड़ाया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

भारत में किसी भी शादी, पार्टी, फंक्शन में लोग जमकर ठुमके लगाते हैं। वहीं, इसमें कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो डांस से माहौल बना देते हैं और उनका वीडियो (Trending Dance Video) सोशल मीडिया पर छा जाता है। इस वायरल वीडियो में कुछ लोगों ने डांस से ऐसा ही माहौल बनाया है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि ये कौन सा डांस है भाई। वीडियो में आप देख सकते हैं कुछ लड़के जश्न में डूबे हुए हैं। दिखने में नजारा किसी शादी का लग रहा है। लड़के जिस तरह से डांस कर हैं उसने लोगों को हिला दिया है। सभी के हाथों में कोई ना कोई बर्तन है और सब अपने-अपने अंदाज में डांस से गर्दा उड़ा रहे हैं। तो आप भी इस मजेदार डांस का आनंद उठाएं...

अनोखा डांस

डांस वीडियो देखकर यकीनन आप ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि आखिर इस तरह कौन डांस करता है भाई। इतना ही नहीं हो सकता है कई लोग पहली बार इस तरह का डांस देख रहे होंगे। अब यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'chutiyapa' नाम के पेज पर शेयर किया गया है। मजेदार डांस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर लोग मजे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है ये बिहार की शादी है। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि ये तो यूपी का नजारा लग रहा है। किसी का कहना है कि लगता है शादी में खाना खत्म हो गया था।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article