वायरल न्यूज़

कुत्ते की जान बचाने नहर में उतरे CRPF जवान, VIDEO देख लोग कर रहे सलाम

तेज बहाव वाली नहर में फंसे कुत्ते को CRPF जवान ने साथी के साथ मिलकर बचाया। रेस्क्यू का VIDEO वायरल होने के बाद लोग जवानों की इंसानियत को सलाम कर रहे हैं।

Image

CRPF जवानों ने बचाई कुत्ते की जान (X/@gharkekalesh)

देश की सुरक्षा में तैनात जवानों की बहादुरी के किस्से आपने कई बार सुने होंगे लेकिन कई बार जवानों की बहादुरी सिर्फ सीमा या ड्यूटी तक ही सीमित नहीं रहती। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसका खूबसूरत उदाहरण है। इसमें एक CRPF जवान ने तेज बहाव वाली नहर में फंसे कुत्ते को बचाकर इंसानियत की मिसाल पेश की। बताया जा रहा है कि जवान ट्रेनिंग के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर में फंसे एक कुत्ते पर पड़ी। पानी का बहाव काफी तेज था और कुत्ता लगातार खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था।

तेज बहाव में फंसा था कुत्ता

वायरल वीडियो (Viral Video) में CRPF जवान अवनीश कुमार कैमॉफ्लाज यूनिफॉर्म और पीठ पर बैग के साथ नहर के किनारे दिखाई देते हैं। नीचे एक भूरे रंग का कुत्ता पानी के तेज बहाव में फंसा हुआ नजर आता है। कुत्ता पानी से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तेज बहाव के कारण उसके लिए ऐसा करना मुश्किल हो रहा था। हालात देखकर जवान ने उसकी मदद करने का फैसला किया। अवनीश कुमार नहर के किनारे चट्टानों पर बैठकर धीरे-धीरे कुत्ते तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। वह पानी के पास जाकर उसे पकड़ने की कोशिश करते दिखाई देते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

साथी जवान ने भी दिया साथ

कुत्ते को अकेले बाहर निकालना आसान नहीं था। तभी एक और जवान वहां पहुंचता है और रेस्क्यू में मदद करने लगता है। दोनों जवान मिलकर कुत्ते को पकड़ते हैं और सावधानी से उसे तेज बहाव से बाहर खींच लेते हैं। आखिरकार कुत्ते को नहर से निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया जाता है। पानी से पूरी तरह भीगे कुत्ते को देखकर जवान भी राहत की सांस लेते हैं। वीडियो (Video) के आखिर में रेस्क्यू सफल होने की खुशी जवान के चेहरे पर साफ दिखाई देती है।

लोगों ने जवानों को किया सलाम

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने के बाद लोग CRPF जवानों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे इंसानियत और दया की मिसाल बताया। लोगों का कहना है कि अगर सही समय पर जवानों की नजर कुत्ते पर नहीं पड़ती, तो उसकी जान खतरे में पड़ सकती थी। वर्दी पहनकर देश की सेवा करने वाले इन जवानों ने यह भी दिखाया कि उनका दिल बेजुबान जानवरों के लिए भी उतना ही संवेदनशील है। एक तरफ देश की जिम्मेदारी और दूसरी तरफ एक बेजुबान की जिंदगी जवानों ने दोनों के बीच इंसानियत को भी जगह दी। सोशल मीडिया पर लोग इस नेक काम के लिए CRPF जवानों को दिल से सलाम कर रहे हैं।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article