Viral Video: सबसे चालाक पक्षी की बात होती है तब दिमाग में एक पक्षी का नाम जरूर आता है। वो पक्षी है कौआ, जिसे बुद्धिमान पक्षी भी माना जाता है। कौआ इतना चालाक पक्षी है कि इससे जुड़े किस्से भी स्कूली किताबों में पढ़ाए जाते रहे हैं। मगर क्या हो जब वही चालाक और शातिर चोर भी निकल आए। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही होश उड़ाने वाला वीडियो सामने आया है।
शातिर चोर निकला कौआ
वायरल वीडियो में ऐसा कुछ नजर आता है जिसपर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। इसमें देखेंगे कि छत पर हैंगर पर कपड़े सूख रहे हैं। फ्रेम में यहां एक सामान्य नजर दिखाई पड़ता है। मगर इसी बीच एक कौआ छत पर पहुंचा और उसी हैंगर को अपनी चोंच में दबा लिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर यकीन करना मुश्किल होता है।
यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
इसमें आगे देखेंगे कि कौए ने चोंच में हैंगर दबाया और आसमान में उड़ गया। मजेदार है इस पूरे नजारे को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। घनटा का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर होने के बाद से ही हर तरफ छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर goodboy नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
