वायरल न्यूज़

हाथी के बच्चे को दबोचने लगा मगरमच्छ, गजराज ने वहीं कचूमर बना दिया, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 4, 2025, 03:37 PM IST

Animal Fight Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि पानी में छिपे मगरमच्छ ने घात लगाकर हाथी के बच्चे पर हमला कर दिया। मगर इसके बाद मगरमच्छ के साथ जो कुछ किया उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

Image

हाथी से पंगा लेकर फंस गया मगरमच्छ। (Photo/Instagram)

Animal Fight Video: जंगल की दुनिया में मगरमच्छ को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। ये इतना खतरनाक शिकारी है कि जंगल का राजा शेर भी इससे पंगा नहीं लेता है। अगर मगरमच्छ पानी में है तो फिर उसका पलड़ा और भी मजबूत हो जाता है। अभी पानी में छिपकर घात लगाए बैठे एक ऐसे ही मगरमच्छ का वीडियो सामने आया है। इसमें देखेंगे कि कैसे मगरमच्छ ने हाथी के बच्चे पर हमला किया और उसे अपने मुंह का निवाला बनाना चाहा।

फंस गया मगरमच्छ

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि मगरमच्छ पानी में छिपा है तभी किनारे पर नन्हा हाथी पानी पीने पहुंच गया। हाथी सूंड से पानी पीता है तभी मगरमच्छ ने हमला कर दिया। उसने एक ही झटके में हाथी की सूंड दबोच ली और उसे पानी में खींचने लगे। इधर हाथी खुद को लगातार पीछे रखने की कोशिश करता है। फ्रेम में ये नजारा सबसे ज्यादा देखने लायक होता है। मगर तभी जो कुछ सामने आया मगरमच्छ ने शायद ही इसकी कल्पना की होगी।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

पहुंच गए गजराज

फ्रेम के आखिर में देखेंगे मगरमच्छ शिकार को पानी में खींच पाता तभी गजराज वहां पहुंच गए। अब इसके बाद जो कुछ हुआ बेचारे मगरमच्छ ने सपने में भी इसकी कल्पना नहीं की होगी। आखिर में देखेंगे गजराज ने तुरंत मगरमच्छ के ऊपर अपना पैर रखा दिया और उसका कचूमर निकाल दिया। इधर मगरमच्छ मुंह फाड़कर कराहता है लेकिन हाथी उसे नहीं छोड़ता। मालूम हो हैरान करने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर noughty_flix नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article