वायरल न्यूज़

VIDEO: स्विमिंग पूल में ही प्रेमिका के बाल धोने लगा प्रेमी, नजारा देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 14, 2024, 08:12 AM IST

Couple Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि प्रेमी स्विमिंग पूल में अपनी प्रेमिका के बालों में शैम्पू करते हुए कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो में ये एक ऐसा नजारा है जो हर किसी को हंसने पर मजबूर कर देगा।

Image

प्रेमी-प्रेमिका का मजेदार वीडियो देखिए। (Photo-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेमिका के बाल में शैम्पू लगाता दिखा प्रेमी
  • स्विमिंग पूल का ऐसा नजारा नहीं देखा होगा
  • आते ही हर तरफ छाय गया ये मजेदार वीडियो

Couple Funny Video: प्रेमी-प्रेमिका से जुड़े ढेरों वीडियो सोशल मीडिया में मौजूद हैं। इनमें कुछ ऐसे हैं जिन्होंने शर्मसार करके रख दिया। यानी इनमें प्रेमी जोड़ा ऐसी हरकत करते हुए नजर आता है कि कोई भी सभ्य इंसान देखना पसंद नहीं करेगा। मगर इससे इतर प्रेमी जोड़े से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो हंसा-हंसाकर बेहाल कर देगा। वीडियो में प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ कुछ करता है कि किसी ने पूरा नजारा ही कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो को जैसे ही सोशल मीडिया में अपलोड किया गया ये आते ही हर तरफ छा गया है। ये कुछ ही देर में बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

प्रेमिका के बालों में शैम्पू लगाता दिखा प्रेमी

शुरुआत से वीडियो देखने में पर मालूम होता है कि प्रेमी जोड़ा गर्मी से राहत पाने के लिए स्विमिंग पूल में नहाने पहुंचा है। मगर यहां नहाने की बजाय दोनों कुछ और ही करते हुए नजर आते हैं। दरअसल स्विमिंग पूल में नहाने की बजाय प्रेमी अपनी प्रेमिका के सिर के बाल धोने लगता है। देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे कि इसमें प्रेमी बकायदा उसके बालों में शैम्पू लगा रहा है। इधर प्रेमिका भी बड़े आराम से बैठी है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा ये मजेदार वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। इसपर जमकर कमेंट किए जा रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि मैं और मेरे पति भी ऐसा ही करते हैं। एक कमेंट में लिखा गया, 'कितना अच्छा प्रेमी है, बेचारा बाल में शैम्पू लगा रहा है।' मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर funny_sandip नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article