वायरल न्यूज़

साड़ी में कॉलेज गर्ल ने दिखाया ऐसा डांस, देखकर प्रोफेसर तक झूम उठे, वायरल हुआ VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 11, 2024, 01:34 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो किसी कॉलेज के फंक्शन का मालूम होता है। इसमें एक स्टूडेंट ने ऐसा हाहाकारी डांस दिखाया कि पूरा ऑडिटोरियम ही गूंज उठा। डांस का जबरदस्त वीडियो अभी तक हजारों लाखों बार देखा जा चुका है।

Image

कॉलेज फंक्शन में स्टूडेंट ने दिखाया गजब का डांस। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए कभी कुछ पता नहीं चलता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं तो कई बार हंसी तक रोकना मुश्किल होता है। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो इन सबसे अलग है। वीडियो कॉलेज गर्ल से जुड़ा है, जिसने फंक्शन में ऐसा हाहाकारी डांस दिखाया मानो प्रोफेसर तक झूम उठे हों। लड़की के डांस से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है।

कॉलेज गर्ल ने दिखाया जबरदस्त डांस

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि कॉलेज फंक्शन में छात्र एक-एक कर परफॉर्म कर रहे हैं। मगर जैसे ही एक लड़की डांस करने स्टेज पर पहुंची पूरा ऑडिटोरियम आवाज से गूंजने लगा। इसमें आगे देखेंगे कि बैकग्राउंड में हिंदी फिल्म का गाना बजता है और इधर स्टूडेंट पहला डांस स्टेप करती है। अपने पहले ही डांस स्टेप पर लड़की ऐसा बवाल मचाती है पूरे ऑडिटोरियम में चीयर करने की तेज आवाज गूंजने लगी। स्टूडेंट डांस करती है और उसका एक-एक स्टेप देखने लायक होता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मजेदार है कि लड़की डांस के बीच ऐसे-ऐसे जबरदस्त स्टेप कर दिखाती है कि मानो खुद प्रोफेसर तक खुद को चीयर करने से ना रोक पाएं हों। मालूम हो कि कॉलेज गर्ल के डांस से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर naughty.friendss नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article