वायरल न्यूज़

Viral Video: यहां झाड़ू से बन रही थी रोटी, वीडियो देख यूजर बोले- 'कैसे-कैसे लोग हैं इस धरती पर'

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें झाड़ू की मदद से रोटी बनाई जा रही थी। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है।

Image

झाड़ू से बन रही थी रोटी (तस्वीर साभार- @streetfoodking8)

Viral Video: आज कल सोशल मीडिया पर हर कोई धमाल मचाना चाहता है। इसके लिए कुछ लोग तो किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है। जबकि, कईयों का पोपट भी बन जाता है। वहीं, कुछ लोग तो इतने अनोखे होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया हैरान रह जाती है। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो एक से एक अनोखे एक्सपेरिमेंट करके लोगों के बीच छाए रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा अनोखा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स झांड़ू से रोटी बनाते हुए नजर आ रहा है। जिसने भी यह नजार देखा वो दंग रह गया।

    फूड वेंडर भी आज कल अजब-गजब कॉम्बिनेशन बनाते रहते हैं। जबकि, कुछ लोग अजीबोगरीब चीजों का इस्तेमाल करके खाना बनाते हैं। सोशल मीडिया पर भी इन सबका जलवा कायम रहता है। कई लोग तो अनोखा काम करके काफी फेमस भी हो गए हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक दुकानदार झाड़ू की मदद से रोटी को सेक रहा है। जिस अंदाज में वो रोटी बना रहा था, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। देखें वीडियो...

    झाड़ू से बन रही थी रोटी

    वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि कहां-कहां से ऐसे लोग आते हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'streetfoodking8' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 33 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ये तो नेक्स्ट लेवल का जुगाड़ है। कुछ का कहना है कि भाई ने तो गर्दा उड़ा दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article