वायरल न्यूज़

Chor Ka Video: इतना शातिर चोर नहीं देखा कभी, बैग चुराया फिर मालिक को दे गया सदमा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 31, 2025, 10:50 AM IST

Chor Ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि शातिर चोर शख्स के करीब पहुंचा और बड़ी चालाकी से उसका बैग चुरा लिया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

शातिर चोर का वीडियो देखकर हंसी रोकना मुश्किल होगा। (Photo/Instagram)

Chor Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वायरल वीडियो एक चोर से जुड़ा है जिसने चोरी को अंजाम देने के लिए ऐसा शातिर दिमाग लगाया जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है। वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि एक शख्स सड़क किनारे बस का इंतजार करते हुए खड़ा नजर आता है। इसमें हाथ में एक बैग भी है।

शातिर चोर ने लगाया गजब का दिमाग

फ्रेम में आगे देखेंगे चोर शख्स के उसी बैग को चुराने का प्लान बनाता है। वो धीरे से शख्स के करीब पहुंचा और बैग उठाकर वहीं खड़ा हो गया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। इसमें देखेंगे कि चोर शख्स के पास अपना बैग देखकर वापस लेता तभी अजब-गजब नजारा दिखाई दिया। दरअसल शख्स के आसपास उसी के बैग जैसे ढेरों बैग लिए लोग आ गए। फ्रेम में ये एक नजारा है जो खूब हंसाता है।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

आखिर में देखेंगे शख्स को हर तरफ अपना बैग ही नजर आता है। बेचारा यहां-वहां देखता है और अपना सिर पकड़ खड़ा हो गया। हालांकि वीडियो साफतौर पर प्रैंक से जुड़ा मालूम होता है। इसे इंस्टाग्राम पर myworldquiber नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article