वायरल न्यूज़

हॉर्न, हाईवे और बिल्ली! सफर में अकेला नहीं रहता बस ड्राइवर, साथ चलती है उसकी ‘कंडक्टर’ Cat

चीन में एक ट्रक ड्राइवर की बिल्ली सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यह बिल्ली ड्राइवर के साथ ट्रक में सफर करती है और आगे की खिड़की के पास बैठकर रास्ते का नजारा देखती है। इसी वजह से लोग इसकी तुलना बस कंडक्टर से कर रहे हैं।

Image

हॉर्न, हाईवे और बिल्ली! (फोटो: एआई)

सोशल मीडिया पर इन दिनों चीन की एक खास बिल्ली खूब चर्चा में है। लोग उसकी तुलना बस के कंडक्टर से कर रहे हैं। वजह यह है कि यह बिल्ली एक ट्रक ड्राइवर के साथ सफर करती है और बिल्कुल आगे की सीट पर बैठकर रास्ते का नजारा देखती है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक यह मामला चीन के उत्तरी हिस्से में स्थित हेबेई प्रांत का है। यहां रहने वाले एक ट्रक ड्राइवर, जिनका उपनाम जियांग्जी बताया गया है, अपनी आठ महीने की टक्सीडो बिल्ली को अपना सबसे अच्छा ट्रैवल साथी बताते हैं।

इस बिल्ली का नाम जियाओजी है, जिसका मतलब होता है “डम्प्लिंग”। ड्राइवर के मुताबिक, जियाओजी उसके साथ हर सफर में रहता है और उसे अकेलापन महसूस नहीं होने देता। दिसंबर महीने में कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें जियाओजी ट्रक की आगे वाली खिड़की के पास आराम से बैठा नजर आता है। वह अपने पंजे एक हैंड्रिल पर रखकर बाहर का दृश्य देखता रहता है। यही वजह है कि कई लोग मजाक में उसे बस का कंडक्टर कहने लगे हैं।

ड्राइवर ने बिल्ली की सुविधा का भी रखा पूरा ध्यान

ड्राइवर के सोशल मीडिया अकाउंट पर डाले गए वीडियो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। उसके अकाउंट पर करीब 60 हजार फॉलोअर्स हैं। दो सबसे ज्यादा देखे गए वीडियो को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। कुछ वीडियो में जियाओजी खराब और ऊबड़-खाबड़ रास्तों के बावजूद खिड़की से बाहर झांकता हुआ दिखाई देता है। वहीं कुछ वीडियो में वह अपने मालिक द्वारा रखी गई कैटनिप को चाटते हुए हैंड्रिल को पकड़े नजर आता है। ड्राइवर ने बिल्ली की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा है। ट्रक में उसके बैठने की जगह के पास एक चटाई, कंबल और यहां तक कि बिल्ली का कूड़ा बॉक्स भी रखा गया है।

बिल्ली ड्राइवर की ड्राइविंग पर रखती है नजर

सफर के दौरान जियाओजी कभी बाहर का नज़ारा देखता है, तो कभी रजाई के नीचे आराम से सो जाता है। ड्राइवर का कहना है कि जियाओजी सिर्फ एक महीने की उम्र से ही उसके साथ ट्रक में सफर कर रहा है। पहले वह सफर में घबराने वाला छोटा बिल्ली का बच्चा था, लेकिन अब करीब 7.5 किलो वजनी उसका भरोसेमंद सह-पायलट बन चुका है। ड्राइवर मजाक में कहता है कि यह बिल्ली उसकी ड्राइविंग पर नजर रखती है और उसके सामान की भी देखभाल करती है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article