वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (06-Jan-2025): ओवन के भीतर कैमरा फिट कर फोड़ा अंडा, एक्सपेरिमेंट देख लोगों का घूमा माथा, देखें Viral VIDEO

आज का वायरल वीडियो (06-Jan-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर एक अजीब फूड एक्सपेरिमेंट का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक शख्स माइक्रोवेव के अंदर पाना से अंडा फोड़कर उसे ऑन कर देता है। यह पूरा एक्सपेरिमेंट अंदर लगे कैमरे से रिकॉर्ड किया गया है। अब लोग इस पूरे वीडियो को देखकर हैरान हैं।

Image

ओवन के भीतर कैमरा फिट कर फोड़ा अंडा, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/ microwavesheat)

आज का वायरल वीडियो (06-Jan-2025): सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के अजीबोगरीब फूड एक्सपेरिमेंट वाले वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। इस प्रकार के वीडियो लोगों को सिखाते कम हैं और हंसाते ज्यादा हैं। इतना ही नहीं ऐसे वीडियो को अक्सर लोग देखकर डर भी जाते हैं। इस समय भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग चौंक भी रहे हैं और घबरा भी रहे हैं। इस वायरल वीडियो में एक शख्स माइक्रोवेव ओवन के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट करता दिखता है, जो आमतौर पर कोई करने की हिम्मत नहीं करता और ना ही कर सकता है।

वीडियो की शुरुआत में पहले वह माइक्रोवेव का दरवाजा खोलता है और अपने हाथ में एक कच्चा अंडा लेकर उसे अंदर रखी प्लेट पर रख देता है। आमतौर पर अंडा तोड़ने के लिए लोग कटोरी या चम्मच का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यहां मामला बिल्कुल अलग दिखाई देता है। चौंकाने वाली बात यह है कि वह शख्स अंडा फोड़ने के लिए सीधे पाना (रिंच) का इस्तेमाल करता है। जैसे ही वह पाना से अंडे पर वार करता है, अंडे की जर्दी और सफेदी प्लेट पर फैल जाती है।

माइक्रोवेव की दीवारों से चिपक जाता है कुछ हिस्सा

कुछ ही सेकंड में वह एक गाढ़े और अजीब से घोल की तरह दिखने लगती है। इसके बाद शख्स माइक्रोवेव का दरवाजा बंद करता है और मशीन को ऑन कर देता है। माइक्रोवेव चालू होते ही प्लेट घूमने लगती है और उसके साथ अंडा भी गोल-गोल घूमता नजर आता है। थोड़ी ही देर में अंडे की सफेदी का रंग बदलने लगता है और कुछ हिस्सा उछलकर माइक्रोवेव की दीवारों से चिपक जाता है।

इस पूरे एक्सपेरिमेंट को माइक्रोवेव के अंदर लगे कैमरे से रिकॉर्ड किया गया है, जिसकी वजह से वीडियो और भी ज्यादा चौंकाने वाला लगता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो (aaj ka viral video 6 january 2025) को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर microwavesheat नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं। पहले ने पूछा: "कैमरा अंदर कैसे सुरक्षित रहा?", दूसरे ने लिखा: "मुझे बताओ ये कैमरा अंदर कैसे फिट होता है?", तीसरे ने लिखा: "सबको कैमरे की चिंता है, मुझे बाद में सफाई की चिंता है।", चौथे ने लिखा: "मुझे इस बात की ज्यादा चिंता है कि कैमरा इतनी गर्मी में कैसे सुरक्षित रहा।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article