वायरल न्यूज़

Viral Video: सड़क पर जवान को देखते ही बच्चे ने किया ऐसा काम, लोग बोले- ये है असली हिंद का सितारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्चे के वीडियो ने गदर मचा दिया है। दरअसल, बच्चे ने जब सड़क पर जवानों को देखा तो खुद को नहीं रोक पाया और सभी को सैल्यूट करने लगा और हाथ मिलाने लगा।

Image

बच्चे ने किया दिल जीतने वाला काम (तस्वीर साभार- @cute_shree_16_02_2022)

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे (Trending Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनके बार में हम आप सोच तक नहीं सकते। वहीं, कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ नजारे काफी भावुक करने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि लोग मासूम बच्चे की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद आप भी बच्चे पर गर्व करेंगे।

    कहते हैं 'देशभक्ति से बड़ा कोई धर्म' नहीं है। देश के लिए लोग अपनी जान तक की परवाह नहीं करते हैं। सरहद पर जवान सीना तान कर खड़े रहते हैं और देशवासियों की रक्षा करते हैं। ऐसे में जवाब कोई जवान को देखता है या उससे मिलता है, तो सामने वाले का सीना भी गर्व से चौड़ा हो जाता है। इतना ही नहीं कई लोग तो जवान को सैल्यूट करने से खुद को नहीं रोक पाते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कुछ जवान सड़क पर ड्यूट कर रहे हैं। ऐसे में एक मासूम बच्चा जब उन्हें देखता है, तो खुद को रोक नहीं पाता और ऐसा काम करता है, जिस पर आपको भी गर्व होगा। देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाला नजारा

    वीडियो देखकर आपको भी जरूर बच्चे पर गर्व हो रहा होगा। इतना ही नहीं इस वीडियो को बार-बार देखने का मन कर रहा होगा। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'cute_shree_16_02_2022' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर काफी संख्या में लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि बच्चे ने तो दिल जीत लिया। किसी का कहना है कि काफी भावुक करने वाला नजारा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article