Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक हैरतअंगेज वीडियो (Shocking Video) वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग के परखच्चे उड़ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। जबकि, कुछ वीडियो पर तो यूजर्स को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में 70 साल की दादी एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, इस उम्र में दादी ने खतरनाक अंदाज में डेडलिफ्ट कर 103 किलो का भारी वजन उठाया है। आलम ये है कि दादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
अक्सर हमलोग कहते हैं उम्र होने के बाद लोगों में एनर्जी नहीं बचती है। ज्यादातर लोग ना तो सही से चल पाते हैं और ना ही कुछ काम कर पाते हैं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके लिए उम्र महज एक नंबर है। इतना ही नहीं अच्छे-अच्छे जवान भी उनके सामने घुटने टेक देते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह 70 साल की दादी 103 किलो का भारी वजन उठा रही है। जिस अंदाज में दादी ने डेडलिफ्ट कर वजन उठाया, उसने सबको चौंका दिया। देखें वीडियो...
दादी का अनोखा अंदाज
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'weightliftermummy' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, 2.9 मिलियन से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स दादी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि दादी ने तो गर्दा उड़ा दिया। कुछ का कहना है कि ये तो दादी तो कईयों के लिए मिसाल हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
