वायरल न्यूज़

Video: लड़के ने खुद को बना लिया बार्बी डॉल, सर्जरी पर खर्च किए 40 लाख रुपए, बोला- यही मेरा सपना था

कुछ अलग करने की चाहत में कुछ लोग इतना अलग कर जाते हैं कि वे चर्चा में आ जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ एक लड़के के साथ, जिसनेसर्जरी करवाकर खुद को बार्बी डॉल की तरह बना लिया है।

Image

लड़का अब किसी बार्बी डॉल की तरह दिखता है (Instagram/@mitchelljonesx)

आजकल सोशल मीडिया पर अलग दिखने की चाह में लोग कुछ भी कर रहे हैं। कोई अनोखे कपड़े पहन कर वायरल हो रहा है, तो कोई अपने लुक को बदल कर सुर्खियां बटोर रहा है। इन दिनों एक लड़के ने भी कुछ ऐसा ही कर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, इस लड़के ने अपना लुक बदल कर खुद को बार्बी डॉल की तरह बना लिया है। लड़के के इस नए लुक का वडियो (Video) सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

नए लुक पर खर्च कर दिए 40 लाख रुपए

लड़के का नाम मिशेल जोंस है और वह अभी 25 साल का है। लड़का ब्रिटेन के केंट शहर का रहने वाला है। फिलहाल इसकी कहानी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। मिशेल ने खुद को 'एलियन बार्बी डॉल' जैसा लुक देने के लिए अब तक करीब 30,000 पाउंड करीब 40 लाख रुपए अपने सर्जरी पर खर्च कर दिए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

क्यों लिया इस तरह का फैसला?

मिशेल पेशे से हेयरड्रेसर हैं और बचपन से ही उन्हें बार्बी डॉल बेहद पसंद थी। यही वजह है कि उन्होंने अपने सपनों के इस लुक को हकीकत में बदलने के लिए सर्जरी करवाया है। आज उनका चेहरा, मेकअप और स्टाइल बिल्कुल किसी बार्बी डॉल जैसा दिखाई देता है। वह हमेशा गुलाबी कपड़े पहनते हैं, भारी मेकअप करते हैं और एक साथ 4 से 6 जोड़ी नकली आई लैशेज़ का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनका चेहरा एक दम किसी बार्बी डॉल की तरह दिखता है।

अपने लुक को लेकर मिशेल का क्या कहना है?

मिशेल का मानना है कि हर इंसान का अपना एक "परफेक्शन" होता है और वह उसी को हासिल करने की कोशिश में रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि 30 साल की उम्र से पहले वह फेसलिफ्ट करवाने का प्लान बनना रहे हैं और भविष्य में भी सर्जरी करवाना बंद नहीं करेंगे। सोशल मीडिया (Social Media) पर उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग उनके कॉन्फिडेंस और खुद की पसंद के अनुसार जीने की आजादी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि इतनी ज्यादा कॉस्मेटिक सर्जरी सेहत के लिए ठीक नहीं है। वीडियो पर कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि अपने लुक पर इतना पैसा खर्च करना थोड़ा अजीब है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article