वायरल न्यूज़

छोटी सी उम्र में बड़ा धमाल! ढोल-ताशा पथक में इस नन्हे उस्ताद की लय और अंदाज ने जीता लोगों का दिल, देखें VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा बच्चा पारम्परिक पोशाक पहनकर ढोल वादकों के बीच ढोल बजाते हुए नजर आ रहा है। उसकी लयबद्धता, आत्मविश्वास और मासूमियत को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

Image

बच्चे ने दिखाया गजब का टैलेंट (तस्वीर साभार- @kanak_shivsfashionstudio)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन बच्चों के एक से एक मजेदार वीडियो (Trending Video) वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। जबकि, कुछ वीडियो पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया है। इस वीडियो में एक छोटा बच्चा पारंपरिक पोशाक पहनकर अपने से बड़े ढोल वादकों के साथ कदम से कदम मिलाकर ढोल बजाता दिखाई दे रहा है।

    वायरल वीडियो किसी उत्सव या सांस्कृतिक आयोजन का मालूम होता है। जहां बड़े-बड़े ढोल वादक पारंपरिक ढोल और ताशा बजा रहे हैं। वहीं यह नन्हा कलाकार पूरी एकाग्रता और सटीक ताल के साथ ढोल पर स्टिक्स चला रहा है। जिस अंदाज और जोश में मासूम बच्चा ताशा बजा रहा था उसे देखकर एक पल के लिए लोग हैरान रह गए। इतना ही नहीं कई लोगों को तो यकीन तक नहीं हो रहा था कि इतना छोटा बच्चा इस तरह से ताशा बजा सकता है। तो आप भी पहले इस मजेदार वीडियो को देख लें...

    बच्चे का अनोखा टैलेंट

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। कई लोगों तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। सोच रहे होंगे कि इस बच्चे में तो गजब का टैलेंट है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को kanak_shivsfashionstudio नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस क्यूट वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोग इस बच्चे की प्रतिभा, अनुशासन और भारतीय संस्कृति से उसके जुड़ाव की जमकर सराहना कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article