Viral Video Today: शरारत! ये एक ऐसा शब्द है जिसे सुनते ही बच्चों का नाम दिमाग में पहले आता है। आपने भी बच्चों को खूब शरारत करते हुए देखा होगा। मगर कई बार बच्चों की शरारत उन्हें बड़ी मुश्किल में भी डाल देती हैं। यकीन नहीं करेंगे एक ऐसे ही बच्चे से जुड़ा वीडियो सामने आया है जो सचमुच रोंगटे खडे़ कर देगा। वायरल वीडियो चीन के चोंगकिंग का बताया गया है। यहां एक बच्चे का सिर एस्केलेटर और दीवार के बीच में फंस गया। एस्केलेटर और दीवार के बीच फंसे बच्चे से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
एस्केलेटर के बीच फंसा बच्चे का सिर
वीडियो देखकर मालूम होता है बच्चा एस्केलेटर पर था। सबकुछ सामान्य था, मगर तभी बच्चे के मन में शरारत हुई। फ्रेम में फिर इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसमें देखेंगे कि बच्चे ने एस्केलेटर और दीवार के बीच अपना सिर घुसा लिया। वीडियो में देखेंगे कि इससे बच्चे का सिर वहीं फंस गया। बच्चा मदद के लिए चिल्लाता है। वीडियो में अब जो कुछ नजर आता है बहुत खूबसूरत भी लगता है। इसमें देखेंगे कि बच्चे को मुसीबत देख आसपास मौजूद लोग किसी फरिश्ते की तरह तुरंत मदद के लिए पहुंचे।
इंस्टाग्राम पर वीडियो देखें
वीडियो के आखिर में देखेंगे कि समूह में लोगों की मदद के बाद बच्चे का सिर किसी तरह बाहर निकल पाया। वीडियो इंस्टाग्राम पर
livingchina नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
