वायरल न्यूज़

Murgi Ka Video: मुर्गियों के बीच अनोखा फुटबॉल मैच, गोल करने का तरीका देख रोनाल्डो भी हो जाएंगे जबरा फैन

Murgi Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर मुर्गियों का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो मुर्गियां अनोखे अंदाज में फुटबॉल मैच खेल रही हैं। जिसने भी दोनों का अंदाज देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

मुर्गियों का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुर्गियों का अनोखा अंदाज
  • फुटबॉल मैच खेलते हुए नजर आईं मुर्गियां
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Murgi Ka Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है, यहां कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसे-ऐसे वीडियो (Funny Video) देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। वहीं, कुछ वीडियो (Animal Funny Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Today Trending Video) यूजर्स का दिल जीत लेते हैं। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर मजे भी लेते हैं। इसी कड़ी में मुर्गी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी खुशी से झूम उठेंगे। क्योंकि, इस वीडियो में दो मुर्गियां हाहाकारी अंदाज में फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आजकल जानवरों का भी जलवा छाया रहता है। रोजाना ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं दो मुर्गियां मजे लेते हुए फुटबॉल मैच खेल रही हैं। दोनों का एनर्जी लेवल काफी हाई है और काफी जोश में किक मार रही है। जिस अंदाज में दोनों फुटबॉल खेल रही हैं उसे देखकर रोनाल्डो भी उनका जबरा फैन हो जाएंगे। तो पहले आप भी इस मजेदार वीडियो को देखें...

मुर्गियों का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर आप भी खुशी से झूम उठे होंगे और जमकर ठहाके भी लगा रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'sobat_semesta' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 20 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि इन्हें देखकर तो बड़े-बड़े फुटबॉलर भी शरमा जाएंगे। किसी का कहना है कि इन्हें तो फीफा वर्ल्ड कप के लिए भेजो। आपको मुर्गियों का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article