वायरल न्यूज़

VIDEO: बिल्ली की रफ्तार देखकर डर गया सांप, शिकार भी छोड़ा और मार भी खूब खाई

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 1, 2024, 01:18 PM IST

Viral Video Today: सांप और बिल्ली से जुड़ा ये वीडियो बड़ा जबरदस्त है। इसमें देखेंगे कि सांप शिकार दबोचने की कोशिश करता है, मगर बिल्ली ने उसका सारा काम खराब कर दिया।

Image

बिल्ली के सामने कुछ नहीं कर पाया सांप। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: बिल्ली को दुनिया के सबसे तेज जानवरों में से एक माना जाता है। इसकी प्रतिक्रिया का समय इतना कम है कि जानकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। इसके अलावा सांप भी एक ऐसा शिकारी है जिसकी प्रतिक्रिया का समय आश्चर्यजनक रूप से बहुत कम होता है। मगर क्या हो जब यही दोनों एक-दूसरे के सामने पड़ जाएं। फिर कौन किसपर भारी पड़ेगा? सोशल मीडिया में अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल है। इसमें देखेंगे कि इसमें बिल्ली की फुर्ती सांप पर भारी पड़ गई। उसने ना सिर्फ सांप को हरा दिया बल्कि मार भी खूब लगाई।

सांप पर भारी पड़ गई बिल्ली

वायरल वीडियो देखकर मालूम होता है कि सांप शिकार पर था। थोड़ी ही कोशिश में उसने मेंढक को दबोच लिया और उसे अपने मुंह का निवाला बनाने ही वाला था कि तभी बिल्ली की एंट्री हो गई। बिल्ली ने इतनी फुर्ती दिखाई कि सेकंडभर से पहले उसका फन दबोच लिया। बिल्ली ने सांप के चंगुल से मेंढक को अलग कर दिया। फ्रेम में देखेंगे कि मौत के मुंह से वापस लौटकर मेंढक दोबारा अपने रास्ते जाने लगा। इधर बिल्ली ने अभी भी सांप को दबोच रखा है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वीडियो के आखिर में देखेंगे कि गुस्सैल सांप अब बिल्ली को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है। मगर वो ये भूल गया कि सामने कौन है। इसमें देखेंगे कि सांप हमला कर पाता इससे पहले ही बिल्ली ने उसे अपने दोनों पंजों में दबोच लिया। आखिर में बेचारे सांप ने मार भी खूब खाई और शिकार भी हाथ से निकल गया। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर bilal.ahm4d नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article