वायरल न्यूज़

Jugaad Video: कार है या चिड़ियाघर, देसी जुगाड़ से शख्स ने बना दी ऐसी गाड़ी, देखकर दंग रह गए लोग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 3, 2023, 07:17 PM IST

पाकिस्तान के कराची से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहे कार को देखने के बाद आपका दिमाग ही हिल जाएगा और आप समझ ही नहीं पाएंगे कि आखिर ये कोई गाड़ी या कोई चिड़ियाघर।

Image

देसी जुगाड़ का वायरल वीडियो (Image Credit : auto_fashion_pk/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चिड़ियाघर की तरह कार को किया मॉडिफाइड
  • पिंजरे में बैठे नजर आए बच्चे
  • जुगाड़ का यह वीडियो हुआ वायरल

Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद किसी का भी माथा चकरा सकता है। ऐसे में ये वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। वैसे आपको बता दें कि ये वीडियो पाकिस्तान के कराची शहर का है, जिसे देखने वाले लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। अगर आप इस वीडियो को पहली बार देखेंगे तो ये वीडियो आपको एक चलता-फिरता चिड़ियाघर नजर आएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने ऐसा देसी जुगाड़ लगाया है कि देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। इतना ही नहीं, फर्स्ट टाइम देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे कि आखिर आपकी नजरों के सामने कार ही है या फिर कुछ और। दरअसल, शख्स ने कार के पिछले हिस्से के एक पिंजरा बनाया हुआ है, जिसमें आपको तीन बच्चे बैठे हुए नजर आएंगे। वहीं, कार के अंदर परिवार के बाकी सदस्य। ऐसे में जुगाड़ का ये वीडियो यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

देसी जुगाड़ का वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। इसमें से एक यूजर ने लिखा कि ये देसी जुगाड़ का शानदार उदाहरण है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए, यह बच्चों के लिए खतरनाक साबित भी हो सकता है। इस वीडियो को अब तक लाखों लाइक्स के साथ इंटरनेट पर काफी शेयर किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'auto_fashion_pk' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article