वायरल न्यूज़

इस स्टार की तरह बनना चाहता था शख्स, 1 करोड़ 80 लाख खर्च कर कराई सर्जरी, शौक के चक्कर में मिली मौत

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 27, 2023, 02:26 AM IST

बीटीएस गायक जिमिन की तरह दिखने के लिए कनाडाई अभिनेता सेंट वॉन कोलुची 12 सर्जरी कराई। इसके लिए उन्होंने 1 करोड़ 80 लाख खर्च भी किए। लेकिन शौक का चक्कर कितना भारी पड़ सकता है, ये उन्हें नहीं पता था और उनकी मौत हो गई।

Image

कनाडाई एक्टर सेंट वॉन कोलुची और BTS सिंगर जिमिन (Image Credit : thelatinvox/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बीटीएस स्टार की तरह बनना चाहता था शख्स
  • कनाडाई एक्टर ने खर्च किए 1 करोड़ 80 लाख
  • 12 सर्जरी करवाने के बाद हो गई मौत

Saint Von Colucci Dies After Undergoing 12 Surgeries: इन दिनों सर्जरी कराने का एक चलन सा चल गया है। लोग अपने आप बेहतर दिखाने के लिए न जाने क्या-क्या कर गुजरते हैं, उन्हें खुद की गलती पता नहीं चल पाती। ऐसे में कनाडा के एक एक्टर एक ऐसा कदम उठाया, जो बेहद खतरनाक साबित हुआ। दरअसल, एक्टर ने BTS सिंगर जिमिन की तरह दिखने के लिए सर्जरी करवाई। एक, दो या तीन नहीं बल्कि आपके सोच से भी अधिक। इसके लिए उसने काफी मोटी रकम भी चुकाई।

इस एक्टर का नाम सेंट वॉन कोलुची है, जो 22 साल का था। उसने BTS स्टार की तरह दिखने के लिए 12 सर्जरी करवाई, इसके लिए उसने 1 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च कर दिए। लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसका ये शौक उसकी जान भी ले सकता है। हुआ भी वैसा ही, 12वीं सर्जरी के बाद उसकी मौत हो गई। अब ऐसे में आप क्या कहेंगे, आखिर क्या ऐसा करना चाहिए... अपने शरीर के साथ इतना खिलवाड़ कभी नहीं करना चाहिए, जो आपके लिए नुकसानदायक साबित हो।

12 सर्जरी करवाने के बाद चली गई जान

दरअसल, एक्टर ने अपनी 12वीं सर्जरी जबड़ों की करवाई थी, जिसे हटवाने के लिए उसने ऑपरेशन करवाया, जिसके बाद से ही उसकी हालत खराब होनी शुरू हो गई और फिर दूसरे की तरह दिखने की चाह ने एक्टर की जान ले ली। अब ऐसे में यूजर्स भी काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि खुद से प्यार करिए, दूसरों से नहीं। वहीं, एक दूसरे यूजर ने सभी को एक सलाह दी कि ऐसी चीजें बिल्कुल ना करें, जो आपके लिए जानलेवा साबित हो।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article