देश

अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास की आज होगी कोर्ट में पेशी, क्या पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सीजेपी नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष और सौरभ दास को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में शांति भंग के आरोप पर दिल्ली पुलिस ने यह कदम उठाया है।

Image

CJP नेता गिरफ्तार

Photo : PTI

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन और पाबंदियों के बीच सीजेपी नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास की आज अदालत में पेशी होगी। ऐसे में कयास लग रहे हैं कि क्या इन तीनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कल लिया गया है? इन तीनों को कल दिल्ली पुलिस ने दिल्ली लैंड होते ही विमान के अंदर से हिरासत में लिया था। जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में शांति भंग की आशंका के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने यह कदम उठाया था। CJP लीगल हेड रत्ना सिंह ने कहा कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को आज सुबह 9 बजे दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

24 घंटे से ज्यादा हिरासत में नहीं रखा जा सकता

पुलिस कानून की प्रक्रिया का पालन करते हुए किसी व्यक्ति को 24 घंटे से ज्यादा हिरासत में नहीं रख सकती, और उसको अदालत में पेश करना जरूरी होता है.. इस प्रक्रिया का पालन करते हुए पुलिस हिरासत में रखे गए अभिजीत समेत अन्य नेताओं को कोर्ट में पेश कर सकती है..

इसको ऐतिहातन गिरफ्तारी (preventive arrest) कहा जा सकता है।

जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए

दिल्ली में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए आज रविवार को भी जंतर-मंतर और मध्य दिल्ली के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रदर्शन के लिए आज सुबह 10 बजे का कॉल दिया गया है, लेकिन फिलहाल प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में पुलिस की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच अब सबकी नजरें 10 बजे होने वाले घटनाक्रम पर हैं।

CJP लीगल हेड रत्ना सिंह ने दी जानकारी

CJP लीगल हेड रत्ना सिंह ने कहा कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को आज सुबह 9 बजे दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने मुझे सुबह इस बारे में सूचित किया। मुख्य न्यायाधीश के कानूनी प्रमुख के रूप में, मैं अपने पक्ष में अन्य अधिवक्ताओं के साथ पुलिस स्टेशन में उपस्थित रहूंगी। रत्ना सिंह के मुताबिक तीनों की गिरफ्तारी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत हुई है।

आंदोलन ने और अधिक उग्र रूप लिया

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्र-युवा संगठनों का आंदोलन और अधिक उग्र रूप ले चुका है। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में हजारों प्रदर्शनकारियों की सामूहिक हिरासत और शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी के बावजूद CJP ने पीछे हटने से साफ इनकार कर दिया है। पार्टी ने रविवार सुबह 10:00 बजे से जंतर-मंतर पर दोबारा बड़े विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है लेकिन फिलहाल प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है। इस नए आह्वान के बाद दिल्ली पुलिस ने सेंट्रल लुटियंस दिल्ली में सुरक्षा और सख्त कर दी है और ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक डायवर्जन एडवाइजरी लागू कर दी है।

शनिवार को दिनभर चले पुलिसिया एक्शन में CJP के राष्ट्रीय संस्थापक अभिजित दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही हिरासत में ले लिया गया था। इसके बावजूद CJP के राष्ट्रीय सांगठनिक प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने स्पष्ट किया कि आंदोलन थमेगा नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सोचा होगा कि आज बड़े पैमाने पर हिरासत के बाद हम डरकर घर लौट जाएंगे। लेकिन सत्ता का यह डर दिखाता है कि हमने आधी लड़ाई जीत ली है। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, प्रदर्शन जारी रहेगा।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास की आज होगी कोर्ट में पेशी, क्या पुलिस ने किया गिरफ्तार?

अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास की आज होगी कोर्ट में पेशी, क्या पुलिस ने किया गिरफ्तार?

दिल्ली प्रदर्शन और हिरासत मामला, UN के दखल पर भड़का भारत, दो टूक कहा- यह आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप

दिल्ली प्रदर्शन और हिरासत मामला, UN के दखल पर भड़का भारत, दो टूक कहा- यह आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप

आज की ताजा खबर 11 अक्टूबर (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों-पाबंदी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई...राहुल गांधी ने किया 12 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान

आज की ताजा खबर 11 अक्टूबर  (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों-पाबंदी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई...राहुल गांधी ने किया 12 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान

इलाहाबाद HC ने अल्पकालिक शादियों में आपराधिक कानून के दुरुपयोग के खिलाफ दी चेतावनी, दहेज संबंधी FIR रद्द की

इलाहाबाद HC ने अल्पकालिक शादियों में आपराधिक कानून के दुरुपयोग के खिलाफ दी चेतावनी, दहेज संबंधी FIR रद्द की

दिल्ली में प्रदर्शनों पर लगी पाबंदियों और गिरफ्तारियों पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई, अवमानना मामले पर भी याचिका दाखिल

दिल्ली में प्रदर्शनों पर लगी पाबंदियों और गिरफ्तारियों पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई, अवमानना मामले पर भी याचिका दाखिल