वायरल न्यूज़

Sudoku Puzzle Online: खुद को मानते हैं 'शातिर दिमाग' वाला तो सॉल्व करके दिखाइए ये आसान सा सुडोकू, कहलाएंगे 'सुल्तानों के सुल्तान'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 3, 2023, 08:39 PM IST

Play Free Sudoku Game Puzzle Online with Solution in Hindi: अगर आप भी सुडोकू के दीवाने हैं और इसे सुलझाने में खुद को माहिर समझते हैं तो आइए इस पजल की गुत्थी को सॉल्व करके दिखाइए।

Image

सुडोकू पजल ऑनलाइन (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • सुडोकू सॉल्व करने का चैलेंज
  • ले लीजिए 50 मिनट का समय
  • हर रोज लाखों लोग आजमाते हैं हाथ

Play Free Sudoku Game Puzzle Online with Solution: देश-दुनिया में काफी लोग ऐसे हैं, जिन्हें सुडोकू पजल (Sudoku Game) सॉल्व करना बहुत पसंद होता है। इस पजल (Sudoku Puzzle) को दुनिया के सबसे मुश्किल पजल्स में से एक माना जाता है। लेकिन फिर भी सुडोकू (Sudoku) को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। उम्मीद है कि आप सभी ने सुडोकू (Sudoku Puzzle Free) को हल करने के लिए कई बार ट्राई भी किया होगा। ऐसे में कुछ लोग इसे आसानी से सॉल्व कर लेते हैं तो कई लोगों के पसीने छूट जाते हैं।

आंकड़ों की बात मानी जाए तो हर रोज दुनियाभर के करीब लाखों-करोड़ों लोग सुडोकू पजल सॉल्व करना पसंद करते हैं। इसे सॉल्व करना कोई आसान काम नहीं है, इसमें काफी लोगों का दिमाग का दही हो जाता है। यह एक ऐसा खेल है, जिसे आप अपने दोस्तों के साथ भी सॉल्व (Sudoku Puzzle Solution) कर सकते हैं या आप उन्हें चैलेंज कर सुडोकू पजल सॉल्व करा सकते हैं। कहा जाता है कि अगर कोई हर रोज सुडोकू पजल सॉल्व करता है तो उसका 'आईक्यू लेवल' (IQ Level) काफी अच्छा होता है। इसे प्रतिदिन सॉल्व कर आप अपना दिमाग तेज कर सकते हैं। आपके आसपास काफी ऐसे लोग होंगे जो इस पजल को सॉल्व करनें में कतराते होंगे, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह बाएं हाथ का खेल होता है। तो चलिए आज आप भी लगे हाथ ट्राई मार ही लीजिए। वैसे देखा जाए तो इस पजल को सॉल्व (Sudoku Puzzle With Solution) करने के लिए 5 मिनट का समय काफी है लेकिन आप चाहे तो 5 नहीं पूरे 50 मिनट का समय ले लीजिए और इसे सॉल्व कर दिखाइए।

क्या है सुडोकू?

यह एक ऐसा पजल है, जिसमें 9X9 ग्रिड होता है। सुडोकू के हर बॉक्स में 3 रो और 3 कॉलम होते हैं और पूरे एक बॉक्स में 9 रो और 9 कॉलम होते हैं, जिसमें 1 से 9 नंबर तक भरने होते हैं। इसे भरने में एक बात का खास ख्याल रखें कि इसके किसी भी रो या कॉलम में कोई भी नंबर दोहराया न जा रहा हो। अगर आप इसे देखेंगे तो पहले से ही इसमें कोई न कोई नंबर दिया गया होता है, जिसके अनुसार ही बाकी के नंबर भरे जाते हैं। इस पजल को सॉल्व करने में अच्छे-अच्छे पंचर हो जाते हैं तो अगर आप खुद को 'मुल्तान का सुल्तान' समझते हैं तो मार दीजिए 'सिक्सर' और रच दीजिए एक नया 'इतिहास'। अगर आप न्यूजपेपर के दीवाने हैं तो आपने इसे उसमें भी देखा ही होगा और सॉल्व भी किया ही होगा। बता दें, आप इसे ऑनलाइन (sudoku game online) भी सॉल्व कर सकते हैं। वैसे इसका ऐप भी आता है, जिसे हर 'सुडोकू लवर' अपने फोन में रखता है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article