वायरल न्यूज़

केवल 270 रुपये में मिल गया तीन आलीशान घर, इस तरह चमकी महिला की किस्मत, सच्चाई जान कानों पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 17, 2023, 10:36 PM IST

कैलिफोर्निया की एक महिला ने इटली में तीन आलीशान घर खरीदा है, वो भी सिर्फ 270 रुपए में। शायद ये बात आपको हजम ना हो, लेकिन ये सच है। महिला का कहना है कि इनमें से एक को आर्ट गैलरी बनाएंगी और दूसरे को एक वेलनेस सेंटर।

Image

प्रतीकारात्मक चित्र (Image Credit - iStock)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने खरीदा तीन आलीशान घर
  • घरों की कीमत मात्र 270 रुपये
  • इटली में स्थित है ये तीनों घर

Three Houses Only For Rs 270: सामान खरीदने के मामले में आज भी महिलाओं को कोई भी टक्कर नहीं दे सकता है। उनसे अच्छा मोलभाव कोई नहीं कर सकता है। ऐसे में खरीददारी करने के मामले में महिलाएं सबसे आगे होती हैं। ये बात तो आप सभी जानते होंगे, लेकिन एक ऐसा मामला आया है, जिसे जानने के बाद आप आंख बंद कर इन पर भरोसा भी करने लगेंगे। एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

दरअसल, कैलिफोर्निया की एक महिला ने इटली में तीन घर खरीदा है, वो भी सिर्फ 270 में। जी हां, सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा या फिर आपको भरोसा भी ना हो। लेकिन ये सच है। जी हां, 49 वर्षीय ब्राज़ीलियाई प्रवासी रुबिया डेनियल ने कौड़ियों के भाव में घर खरीदा है। जानकारी के मुताबिक, महिला सौर उद्योग में कार्य करती है। जब उन्हें पता लगा कि इटली के दूर-दराज के शहरों को एक बार फिर बसाने के लिए घरों को सस्ते दामों पर बेचा जा रहा है तो उन्होंने बिना देर किए इसका फायदा उठा लिया।

कैलिफोर्निया की महिला 270 रुपये में लिया घर

उनका कहना है कि ये स्थान मुसोमेली सिसिली के पास में स्थित एक द्वीप है, जहां लगभग 10 हजार लोग रहते हैं। हालांकि, इन घरों को रिनोवेट कराने में लाखों रुपये का खर्च आ सकता है। रुबिया का कहना है कि वे इन घरों में से एक को आर्ट गैलरी बनाएंगी और दूसरे को एक वेलनेस सेंटर। ऐसे में ये न्यूज इंटरनेशनल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रहा है। तो यह पोस्ट (Trending Post) आपको कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article