वायरल न्यूज़

आखिर ऐसा क्या हुआ.. जब मकान मालिक के घर में घुसते ही उड़ गए होश, सच्चाई जान आपके भी उड़ जाएंगे तोते

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 13, 2023, 08:38 AM IST

इंग्लैंड के मैनचेस्टर में एक मकान मालिक 6 साल अपने किराएदार से मिलने पहुंचा, लेकिन वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। दरअसल, जैसे ही उसने घर में कदम रखा, वहां किराएदार का कंकाल पड़ा मिला।

Image

प्रतीकारात्मक फोटो (Image Credit: iStock)

KEY HIGHLIGHTS
  • किराएदार से मिलने पहुंचा मकान मालिक
  • घर में घूसते ही देखने को मिला कंकाल
  • 6 साल में पहली बार पहुंचा था अपने घर

Tenant Skeleton Found In House: किसके साथ कब क्या हो जाए, ये कहना काफी मुश्किल है। ऐसे मामले सुनने के बाद इंसानों को भरोसा ही नहीं होता है आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? इंग्लैंड के मैनचेस्टर से एक ऐसा ही मामला सुनने को आया है, जिसे जानने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, एक मकान मालिक अपने मकान को देखने के लिए 6 साल बाद पहुंचा। यह पहली दफा था, जब वह किराए पर घर देने के बाद अपने मकान में पहुंचा था। इस दौरान जैसे ही उसने घर में कदम रखा, उसे होश ही नहीं रहा।

इस दौरान मकान मालिक ने जो नजारा देखा, उसे देखने के बाद उसके क्या, किसी के भी होश उड़ सकते हैं। दरअसल, मकान मालिक ने जैसे ही घर में प्रवेश किया, उसे किराएदार नहीं मिला लेकिन कुछ अंदर जाने के बाद उसे एक कंकाल दिखाई दिया, जो काफी बदबू कर रही थी। बता दें, 6 साल पहले मकान मालिक ने 76 साल के एक बुजुर्ग रॉबर्ट एल्टन को घर किराए पर दिया था, ऐसे में पिछले 6 सालों से लगातार उनका किराया भी हाउसिंग बेनिफिट के जरिए भेजा जा रहा था, ऐसे में किसी को शक तक नहीं हुआ कि ऐसा भी कुछ हो सकता है। रॉबर्ट का शव इस कदर सड़ चुका था कि सिर्फ कंकाल ही नजर आ रहा था।

6 सालों से लगातार आ रहा था किराया

कहा जा रहा है कि जब साल 2017 में मकान किराए पर दिया गया था, उसी के कुछ समय बाद ही रॉबर्ट की मौत हो गई थी। हालांकि, इसका दावा नहीं किया जा सकता है। बता दें, 6 सालों से कोई भी रॉबर्ट से नहीं मिला था और किराया भी टाइम से आता रहा, ऐसे में किसी को पता तक नहीं लग सका कि इतना बड़ा हादसा भी हो सकता है। पड़ोसियों का कहना है कि वे काफी लंबे समय से रॉबर्ट को फोन कर रहे थें लेकिन फोन नहीं उठ रहा था, ऐसे में उन्हें एक बार जाकर चेक करना चाहिए था और उसकी तबीयत जाननी चाहिए थी, ऐसे में उन्हें सच का पता चल पाता।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article