वायरल न्यूज़

Dulhan Ka Video: गर्मी लगी तो बाइक पर ही कूलर बांध लाया दूल्हा, देखने लायक है दुल्हन का रिएक्शन

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 16, 2025, 08:38 AM IST

Bride Groom Video: अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर हुए इस वीडियो में देखेंगे दूल्हा-दुल्हन जिस बाइक पर बैठे उसके आगे कूलर बांध रखा है। कहा गया दूल्हे ने गर्मी से राहत पाने की कूलर ही बाइक से बांध लिया।

Image

दूल्हा-दुल्हन का ये वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। (Photo/Instagram)

Bride Groom Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर यहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो आपको खूब मजेदार लगने वाला है। वायरल वीडियो दूल्हे से जुड़ा है जिसे गर्मी लगी तो कूलर ही बाइक के सामने रखकर बांध लिया।

बाइक से बांध लिया कूलर

वायरल वीडियो में देखेंगे दूल्हा जिस बाइक को दौड़ा रहा है उसके आगे कूलर रखा है। पीछे घूंघट डाले दुल्हन भी बैठी हुई नजर आती है। इसमें दोनों मजे से बातचीत करते हुए नजर आते हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोका पाएगा। इसमें दुल्हन का रिएक्शन सबसे ज्यादा देखने लायक होता है। वीडियो नेटिजन्स को इतना पसंद आया है कि ये अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

वीडियो इंस्टाग्राम पर THEJUSTICMEMES🇮🇳 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article