वायरल न्यूज़

Video: कैमरामैन को देखकर दिल हार गई ये दुल्हन, इधर परेशान हो गया बेचारा दूल्हा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 9, 2024, 07:59 AM IST

Viral Video Today: वीडियो में देखेंगे कि दुल्हन की नजर जैसे ही कैमरामैन पर पड़ी, मानो उसे देखते ही अपना दिल हार बैठी हो। मगर इसके बाद फिर जो कुछ नजर आया बार-बार देखेंगे।

Image

फोटो खींचने वाले कैमरामैन को ही दिल दे बैठी दुल्हन। (Photo-Instagram)

Funny Marriage Video: शादी-ब्याह से जुड़े ढेरों वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया में मौजूद हैं। इनमें साली को जीजा से मजाक करते हुए देखना सबसे ज्यादा मजेदार लगता है। विवाह में दोस्त भी दूल्हे से खूब मजाक करते हैं। यही दोस्त कभी-कभी ऐसा प्रैंक करते हैं कि बेचारे दूल्हे की हालत पतली हो जाती है। मगर विवाह से जुड़ा आज सबसे हटकर वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में ऐसा कुछ नजर आता है कि शायद ही पहले किसी ने देखा होगा। वीडियो दुल्हन से जुड़ा है जो कैमरामैन को अपना दिल दे बैठी। मगर इन सबके बीच दूल्हे का रिएक्शन सबसे ज्यादा देखने लायक होता है।

कैमरामैन को दिल दे बैठी दुल्हन

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर खड़े हैं। मेहमान दोनों को शुभकामनाएं देने स्टेज पर पहुंच रहे हैं। मगर इसी बीच नजर कैमरामैन पर पड़ती है। वो दुल्हन को ऐसे निहारता है मानो अपना दिल हार गया हो। इधर दुल्हन भी छिप-छिपकर उसकी तरफ देखती है। वीडियो में आगे देखेंगे कि कैमरामैन दूल्हा-दुल्हन के करीब पहुंचा और फोटो क्लिक करने के लिए पोज देने के लिए कहता है। इसके बाद वो पीछे हट जाता है। फ्रेम में अब दुल्हन का रिएक्शन देखने लायक होता है।

दूल्हे का रिएक्शन

आखिर में देखेंगे कि दुल्हन भी चोर निगाह के दूल्हे की तरफ लगातार देखती है और हल्का सा मुस्कुराती है। मानो वो कैमरामैन को अपना दिल दे बैठी हो। मगर इस सबके बीच दूल्हे का रिएक्शन सबसे ज्यादा देखने लायक होता है। बेचारा स्टेज पर ऐसा नजारा देखकर परेशान हो गया। दूल्हा बेचारा चुपचाप खड़ा सबकुछ देखता जाता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

दूल्हा-दुल्हन और कैमरामैन से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। स्पष्ट कर दें कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है। ऐसे में हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article