वायरल न्यूज़

Viral: बुलेट से शादी के मंडप में पहुंची दुल्हन, स्वैग देखकर हर कोई रहा गया दंग, देखें VIDEO

Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया पर दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अनोखे अंदाज में बुलेट से एंट्री कर रही है। दुल्हन का स्वैग देखकर हर कोई दंग रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

दुल्हन का अनोखा स्वैग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन का अनोखा स्वैग
  • अनोखे अंदाज में बुलेट से ली एंट्री
  • वीडियो देखकर लोग रह गए हैरान

Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया पर आज कल हर कोई धमाल मचाना चाहता है, जिससे उनका नाम और अलग पहचान हो। कई लोग तो इसके लिए किसी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल भी जाती है, जबकि कईयों का मजाक भी बन जाता है। इसी कड़ी में एक दुल्हन का वीडियो वायरल (Today Viral Video) हो रहा है, जिसमें उसने ऐसा धमाल मचाया, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। आलम ये है कि इस वीडियो (Today Trending Video) पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आज कल हर दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते हैं। इसके लिए हर कपल कुछ ना कुछ खास और अलग करना चाहते हैं। कुछ कपल तो सबके सामने ऐसी-ऐसी हरकत कर देते हैं, जिनपर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में भी एक दुल्हन ने अलग ही लेवल का धमाल मचाया है। वीडियो में आप देख सकते हैं शादी के जोड़े में एक दुल्हन बुलेट चलाते हुए मंडप में पहुंचती है। पीछे एक छोटी बच्ची भी बैठी हुई है। जिस अंदाज में दुल्हन बुलेट चलाते हुए शादी के मंडप में पहुंचती है उसे देखकर हर कोई एक पल के लिए शॉक्ड रह गया। तो पहले आप इस वीडियो को देखें...

दुल्हन का धमाल

वीडियो में आप देख सकते हैं एंट्री के दौरान दुल्हन का स्वैग किस तरह था। अब इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'saurabh_insta_shorts' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 89 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। अब इस वीडियो पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। एक ने लिखा- दुल्हन की एंट्री देखकर दूल्हा अब तक सदमे में है। एक का कहना था कि अभी भी मौका है रिस्क मत लोग, आगे से मना कर दो। एक ने लिखा- दुल्हन ने तो धमाल मचा दिया। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article