वायरल न्यूज़

Viral Video: शादी में दुल्हन की धांसू एंट्री, वीडियो देख लोग बोले- 'स्टंट के मामले में तो अजय देवगन भी धो डाला'

Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया पर दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी एंट्री देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

Image

दुल्हन का स्वैग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन की धांसू एंट्री
  • स्वैग देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर शादियों के भी काफी वीडियो (Today Viral Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Today Trending Video) तो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Bride Groom Video) पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद करते हैं और जमकर मजे भी लेते हैं। इसी कड़ी में शादी का एक और झन्नाटेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें दुल्हन की एंट्री देखकर लोगों की बंद हो गई।

ये तो हम सब जानते हैं हर दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को यादगार और अनोखा बनाना चाहते हैं। इसके लिए कपल एक से बढ़कर एक तरकीब लगाते हैं। इनमें कुछ की तारीफ होती है, जबकि कुछ का मजाक भी बन जाता है। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक दुल्हन ने जो किया उसने सबको चौंका दिया। आज कल शादियों में दुल्हन अलग-अलग अंदाज में एंट्री लेती हैं। कोई दुल्हन परियों की तरह स्टेज पर आती हैं। कोई बाइक से आती है, तो कोई घोड़े पर सवार होकर आती हैं। लेकिन, इस वीडियो में दुल्हन ने 'फूल और कांटे' मूवी में दिखाए गए स्टंट को कॉपी किया। वीडियो में आप देख हैं दुल्हन बाइक पर खड़ी होकर एंट्री ले रही है। उसे कुछ लोग पकड़े हुए हैं। हालांकि, दुल्हन ने इसके लिए केवल एक ही बाइक का इस्तेमाल किया है। आलम ये है कि दुल्हन का स्वैग देखकर लोग दंग रह गए। तो आप भी पहले इस वीडियो को देखें...

दुल्हन का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर आप भी एक पल के लिए चौंक गए होंगे। दुल्हन का अंदाज अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'patel__palak__58'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 97 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि दुल्हन का अंदाज तो निराला है। कुछ का कहना है कि दुल्हन ने स्टंट से महफिल लूट ली। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article