वायरल न्यूज (Viral News): कई बार कुछ स्थिति में इंसानों का डर उन पर हावी हो जाता है। जिससे वे असहाय हो जाते हैं लेकिन अगर कोई हिम्मत से काम ले तो स्थिति चाहे कैसी भी हो, वह मामले को संभाल ही लेता है। हाल में कुछ ऐसी ही हिम्मत एक महिला ने दिखाई। जिसने अपने साहस से दुकान में हुई लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया। फिलहाल इस बहादुर महिला का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग उस महिला की बहादुरी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:
महिला ने दिखाई हिम्मत
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक दुकान में काउंटर पर एक महिला खड़ी है। अचानक से एक व्यक्ति दुकान में घुसकर उस महिला को बंदूक दिखा डराने की कोशिश करता है और लूटपाट करने का प्रयास करता है। ऐसे में महिला घबराने के बजाय तुरंत हिम्मत से काम लेती है और साहस दिखाते हुए वह उस लुटेरे के हाथ से बंदूक को दबोच लेती है। लुटेरा अपने बंदूक को छुड़ाने की पूरी कोशिश करता है लेकिन महिला अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखती है। अगले ही पल महिला उस लुटेरे पर भारी पड़ती है और वह उस चोर पर ही हमला कर देती है। लुटेरा काउंटर से कैश लेने की कोशिश करता है लेकिन महिला उसी कैश बॉक्स से उसे मारने लगती है।
महिला ने उल्टे चोर पर कर दिया हमला
खुद को कमजोर पाकर वह चोर महिला के चंगुल से निकलने की कोशिश करता है और वह चोरी के मंसूबे को छोड़ अपनी जान बचाने की सोचने लगता है। जैसे-तैसे वह चोर खुद को महिला से छुड़ाकर वहां से भागता है। फिर महिला अपने हाथ में एक हथौड़ी लिए उसके पीछे पड़ जाती है और चोर अपनी जान बचाकर भागते नजर आता है।
चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @WoundedLion__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 40 लाख लोगों ने देखा और 23 हजार लोगों ने लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
