वायरल न्यूज़

Optical Illusion: कोशिश बहुत कर ली मगर गाजर नहीं खोज पाए खरगोश, क्या आपमें है ढूंढ़ने का दम

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 15, 2025, 07:29 AM IST

Brain Test Puzzle: दिमाग को परखने वाली इस तस्वीर में कहीं पर गाजर छिपाकर रखी गई है। मगर चाहकर भी खरगोश की पूरी फौज उसे नहीं ढूंढ़ पाई है। क्या आपमें दम है जो 16 सेकंड में छिपी हुई गाजर को ढूंढ़कर दिखा सके।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर को हल करने का चैलेंज दिया गया है। (Photo/Twitter)

Brain Test Puzzle: दुनिया में अरबों लोगों की आबादी निवास करती है। मगर इनमें बहुत छोटी आबादी ऐसी है जिसकी नजर बाज जैसी तेज होती है। यानी बाज जैसी नजर वाले लोग बारीक से बारीक चीज को ढूंढ़ निकालते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़े चैलेंज भी हल करना इनके लिए आसान होता है। मगर कभी सोचा है आपकी नजर आखिर कितनी तेज हैं। अगर जानना चाहते हैं तो आपके लिए एक गजब का चैलेंज लेकर हाजिर हुए हैं।

कहां छिपाकर रखी है गाजर

वायरल चैलेंज इतना मुश्किल है कि तय समय में इसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। इसमें आपको हर तरफ फूल ही फूल नजर आएंगे। इसके अलावा तस्वीर में खरगोश भी दिखाई देते हैं जो छिपी हुई गाजर को ढूंढ़ने की कोशिश जुटे हैं। मगर मजाल है कोई छिपी हुई गाजर को ढूंढ़कर दिखा सके। खुद घरगोश की पूरी फौज भी बहुत कोशिश करने के बाद जवाब नहीं तलाश कर पाई है। अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं तो कोशिश जरूर कीजिए।

16 सेकंड के भीतर बताइए आखिर तस्वीर में गाजर को कहां छिपाकर रखा गया है। अगर आपने जवाब तलाश कर लिया तो सुपर जीनियस से भी ऊपर मान लेंगे। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो परेशान नहीं हों। आपको उलझन का हल भी यहीं मिलने वाला है।

गोल घेरे में देखें जवाब

Eye Test Challenge

गोल घेरे में देखिए जवाब।

दिमाग के साथ आंखों को परखने वाली इस तस्वीर को हल करना हर किसी के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। हालांकि इस चैलेंज को सॉल्व करने की कोशिश से दिमाग और आंखों की कसरत जरूर हो जाती है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article