वायरल न्यूज़

Brain Test Photo: 19 की भीड़ में कहां पर बैठा है 91, खोज लिया सूरमा मान लेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 11, 2025, 01:49 PM IST

Brain Test Photo: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होने वाला है। अगर आप खुद को चैंपियन समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं होगा। (Photo/TNN)

Brain Test Photo: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में ऐसी तस्वीरों की भरमार है जो सीधे हमारे दिमाग को चैलेंज करती हैं। ऐसी तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन या नजर का धोखा भी कहा जाता है। अभी एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है जिसने लोगों का दिमाग घुमा दिया। मगर कोई भी आसानी से उसमें छिपे जवाब को तलाश नहीं कर पाया है। अगर आप खुद को धुरंधर समझते हैं तो आपको इसे हल करने का चैलेंज मिलने वाला है।

तस्वीर में कहा है 91 नंबर

सामने आई तस्वीर में हर तरफ गणित का 19 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। इसमें ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं सिर्फ 19 नंबर ही लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं 19 नंबर की इस भीड़ में एक जगह पर 91 नंबर भी छिपकर बैठा है। आज आपको उसी खास नंबर को ढूंढने का चैलेंज है। अगर दम है तो पांच सेकंड के भीतर उस छिपे हुए 91 नंबर को ढूंढकर दिखा दीजिए।

अगर आपने जवाब तलाश कर लिया तो यकीनन आपका दिमाग बहुत तेज माना जाएगा। जवाब ढूंढ लिया है तो आपकी आंखें भी किसी बाज से कम तेज नहीं हैं और आप सूरमा कहलाएंगे। हालांकि अभी तक जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। सवाल का जवाब भी यहीं मिलेगा।

देखिए कहां छिपा है 91 नंबर

Optical Illusion Result

Optical Illusion Result

देख लिया ना गणित का 91 नंबर ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article