वायरल न्यूज़

Brain Test: अच्छे भले आदमी को भी चक्कर आ गए मगर हीरा नहीं दिखा, क्या आपमें है खोजने का दम

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 10, 2025, 06:02 PM IST

Viral Video Today: ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी फिर एक खास तस्वीर के साथ हाजिर हैं। वायरल तस्वीर में आपको हर जगह जीरा लिखा नजर आएगा। मगर इसमें एक जगह हीरा भी छिपा है।

Image

दिमाग के साथ आंखों को परखने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं है। (Photo/TNNB)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर आंखों को धोखा देने वाली तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आती हैं। ऐसी तस्वीरों को सामान्य भाषा में ऑप्टिकल इल्यूजन कहते हैं। यानी ऐसा कुछ जिसे देखकर भी समझ पाना बहुत मुश्किल हो। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हैं जिसे हल करना आसान नहीं होने वाला है। वायरल तस्वीर में हर एक जगह जीरा लिखा हुआ नजर आता है। इसमें हर जगह हिंदी में बस यही एक अक्षर लिखा हुआ नजर आता है।

जीरा की भीड़ में खोजना है हीरा

मगर जानते हैं जीरा की इस भीड़ में एक जगह हीरा भी छिपा हुआ है। मगर हीरा ऐसी जगह छिपा है जिसे खोजने में अच्छे भले आदमी को भी चक्कर आ जाएंगे आज आपको वही हीरा खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। अगर खुद को मुकद्दर का सिकंदर समझते हैं तो चैलेंज पूरा करके दिखाएं। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ पांच सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में चैलेंज पूरा कर लिया तो सुपर जीनियस मान लेंगे।

क्या आपने जवाब तलाश कर लिया है? अगर अभी तक भी जवाब तलाश नहीं कर पाए हैं तो यहां आपको उत्तर भी मिलने वाला है।

यहां देखें जवाब

Brain Test

यहां गोल घेरे में देखें जवाब।

देख लिया ना जीरा की भीड़ में हीरा ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना निकालना बिल्कुल भी आसान नहीं था। दिमाग और आंखों को परखने वाली फिर ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article