वायरल न्यूज़

Brain Test: बीरबल जी को भी नानी याद आ गईं मगर 9800 नहीं दिखा, दम है तो आप खोज लें

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 10, 2025, 05:19 PM IST

Optical Illusion Test: तस्वीर में सिर्फ एक जगह पर कहीं 9800 भी कहीं आराम से बैठा है। आज आपको वही खास नंबर खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। अगर खुद को नजरों का सिकंद समझते हैं तो जवाब खोजकर दिखाएं।

Image

आंखों का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं है। (TNNB)

Optical Illusion Test: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। मगर इन सबसे इतर इंटरनेट पर दिमाग को परखने वाली तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। इन तस्वीरों को आसान भाषा में ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। यानी ऐसा कुछ जिसमें छिपे रहस्य को आसानी से ना खोजा जा सके। दिमाग के साथ आंखों को परखने वाली आज एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। वायरल तस्वीर में आपको हर जगह 9900 लिखा हुआ नजर आएगा।

9800 खोजने का है चैलेंज

तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं इसमें सिर्फ एक जगह पर कहीं 9800 भी कहीं आराम से बैठा है। आज आपको वही खास नंबर खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। अगर खुद को नजरों का सिकंद समझते हैं तो जवाब खोजकर दिखाएं। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के सिर्फ पांच सेकंड का समय मिलेगा। अगर किसी तरह जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो कोई बात नहीं है। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

यहां देखें जवाब

Brain Test

Brain Test

देख लिया ना 9900 में 9800 ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला था। दिमाग और आंखों को परखने वाली फिर किसी खास तस्वीर के साथ हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article