वायरल न्यूज़

दद्दू तो यमराज के दोस्त निकले! दूसरे घर में कर रहे थे ताका-झांकी, अचानक भरभरा कर गिर गई पास वाली दीवार

एक बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि बुजुर्ग एक दीवार के पीछे खड़े होकर किसी के घर में ताका-झांकी कर रहा था। तभी अचानक से दीवार गिर गई लेकिन इस हादसे में वह बुजुर्ग मरते-मरते बच गया।

Image

दसरों के घर में ताका-झांकी कर रहे थे ताऊ (Instagram/@ghantaa)

सोशल मीडिया पर हमें हर रोज कुछ न कुछ नया और अनोखा देखने को मिलता है। हाल ही में एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग शख्स मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बच गया। बुजुर्ग की किस्मत ही थी जो उसे मौत के मुंह से बाहर खींच ले आई। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग यह कह रहे हैं कि, "दद्दू तो यमराज के दोस्त निकले!"

खड़ा था बुजुर्ग और पास की दीवार गिर गई

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग एक दीवार के पास खड़े होकर किसी दूसरे के घर में ताका-झांकी कर रहा है। जब बुजुर्ग को कुछ नहीं दिखता तो वह दीवार के पास से हट कर थोड़ी दूर चला जाता है, जिसके बाद अचानक से बुजुर्ग के पास वाली दीवार भरभराकर गिर पड़ती है।

ताऊ तो किस्मत वाले निकले

यह पूरी घटना घर के ही पास लगे कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। यह नजारा देखने में इतना खतरनाक था कि देखने वालों की सांसें थम गईं, लेकिन गनीमत रही कि वह बुजुर्ग अपनी तेज किस्मत की वजह से बच गया. बुजुर्ग को आप दीवार के मलबे से कुछ इंच की दूरी पर देख सकते हैं।

देखा आपने दूसरों के घरों में ताका-झांकी करने का नतीजा

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आ चुके हैं। जहां कई लोगों ने उस बुजुर्ग को बड़ी किस्मत वाला इंसान बताया।

वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स

जैसे एक यूजर ने वीडियो पर मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, "ताऊ के पास लकी कूपन था, ऑटो यूज हो गया।" दूसरे ने लिखा, "अंकल किसी और के घर में ताका-झांकी कर रहे थे, इसलिए भगवान ने उन्हें दीवार गिराकर डरा दिया।" तीसरे ने लिखा, "यमराज ने लंच ब्रेक लिया होगा।" चौथे ने लिखा, "दादी की दुआ काम आ गई।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article