वायरल न्यूज़

Video: दोस्त की शादी में बेस्टमैन बने लड़कों ने पहनी साड़ी, दूल्हा तो हंस पड़ा, दुल्हन का हुआ ऐसा हाल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 16, 2022, 12:06 PM IST

Ajab Gajab Video: निराली शादी का वीडियो हर जगह चर्चा का विषय बन गया है। शादी में दूल्हे के दोस्त साड़ी पहनकर और माथे पर बिंदी लगाकर पहुंच जाते हैं। वे अपने दोस्त को सरप्राइज देते हैं। इस दौरान दुल्हन जो रिएक्शन देती है, वह देखने लायक है।

Image

बेस्टमैन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका से आया शादी का मजेदार वीडियो
  • दोस्त की शादी में साड़ी पहनकर पहुंचे लड़के
  • दुल्हन ने देखा तो हंसते-हंसते फूल गया पेट

Ajab Gajab Video: पिछले कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। यह वीडियो एक देसी लड़के की शादी का है। इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि इस शादी में उसके दो दोस्त साड़ी पहनकर पहुंच गए। इसके बाद वहां जो माहौल बना, वह देखने लायक है। अपने दोस्तोंं को साड़ी में देखकर दूल्हे की हंसी छूट पड़ी। वहीं दुल्हन का रिएक्शन भी देखने लायक था। इस निराली शादी का वीडियो अब हर जगह चर्चा का विषय बन गया है। माना जा रहा है कि दोनों लड़कों ने कपड़ों को लेकर स्त्री-पुरुष की धारणा तोड़ते हुए ऐसा किया है।

माथे पर लगाई थी बिंदी

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में दूल्हे के दोस्त साड़ी पहनकर और माथे पर बिंदी लगाकर पहुंच जाते हैं। वह अपने दोस्त को सरप्राइज देते हैं। जिसे देखकर दूल्हा बहुत ही ज्यादा खुश हो जाता है। वहीं दुल्हन की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। अपने दोस्तों को इस तरह भारतीय परिधान में देखकर दूल्हा सबसे पहले हैरान होता है। इसके बाद वह खुशी से उछलने लगता है। दूल्हे के दोस्त भी भारतीय साड़ी वाले लुक में बेहद कमाल लग रहे थे। वीडियो को 'शिकागो वेडिंग वीडियोग्राफर' ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप दुल्हन का रिएक्शन देखेंगे तो आपको मजा आ जाएगा। दुल्हन यह जानने की कोशिश कर रही होती है कि आखिर दूल्हे और उसके दोस्तों के बीच चल क्या रहा है। वीडियो में सबसे पहले दो लड़के अपने दोस्त की शादी में शरीक होने के लिए तैयार होते नजर आ रहे हैं। अपने दोस्त के शादी के दिन उन्होंने शेरवानी, कुर्ता या सूट नहीं पहना बल्कि साड़ी पहनी। वीडियो में आपको दो महिलाएं भी नजर आ रही होंगी, जो लड़कों की साड़ी पहनने में मदद करती हैं। वहां से तैयार होने के बाद दोनों शादी के वेन्यू पर पहुंचते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'शादी की एक आम सुबह.. दूल्हे के दो बेस्ट मैन मिशिगन एवेन्यू में साड़ी पहनकर पहुंचे।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article