Boyfriend Ran Away Leaving His Girlfriend: किसी कपल के रिश्ते में भरोसा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण चीज होती है। ऐसे में जब कोई प्रेमिका अपने प्रेमी के संग जाती है तो वह यही सोचती है कि उसका प्रेमी उसके साथ रहे, उसे बीच रास्ते में अकेला ना छोड़े। लेकिन जब आपका ब्वॉयफ्रेंड ही धोखेबाज निकले और आपको बीच रास्ते में ही अकेला छोड़ दे तो आप पर क्या बीतेगी, ये वीडियो (Viral Video) इसी का उदाहरण है। ये वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रात के समय सूनसान रास्ते पर टहल रही थी, तभी वहां दो बदमाश आ जाते हैं। जैसे ही लड़का बदमाशों के हाथ में गन देखता है, वहां से 'नौ दो ग्यारह' हो जाता है। अब ऐसे धोखेबाज लड़के से भगवान हर लड़की को बचाएं। आगे क्या था.. बदमाशों के हत्थे लड़की चढ़ गई और फिर उन्होंने लड़की से लूटपाट की और भाग निकले। फिर लड़की बेचारी ना इधर की रही और ना उधर की। ऐसे में ये वीडियो काफी वायरल हो रही है।
बदमाशों को देख गर्लफ्रेंड छोड़ भाग निकला ब्वॉयफ्रेंड
यूट्यूब पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Youtube Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि कई बार होता है कि हम गलत डिसीजन ले लेते हैं, इस लड़की के लिए ये लड़का भी वही है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि यह काफी अच्छा हुआ कि उसका ब्वॉयफ्रेंड ऐसी स्थिति में उसे छोड़कर चला गया और लड़की बिना टेस्ट किए ही उसके बारे में सच्चाई मालूम चल गई। बता दें, इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। इसके अलावा इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@TheFigen_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
