वायरल न्यूज़

WPL देखने गए लड़के ने कैमरामैन से की अनोखी डिमांड- IPL में लड़कियां दिखाते हो, यहां हमें दिखाओ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 5, 2023, 08:50 PM IST

WPL Viral Photo: युवक अपनी क्रिएटिविटी की वजह से कैमरे में कैद हो गया है। यह युवक अपने साथ एक पोस्टर लेकर मैच देखने पहुंचा था। युवक के अनोखी डिमांड की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर युवक के मजे ले रहे हैं।

Image

WPL वायरल तस्वीर (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • WPL देखने पहुंचा था युवक
  • कैमरामैन से की अनोखी डिमांड
  • लड़कों को दिखाने की डिमांड

WPL Viral Photo: इन दिनों भारत में IPL के तर्ज पर WPL यानि 'वूमेंस प्रीमियर लीग' चल रहा है। इसमें 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जब IPL चल रहा होता है तो अक्सर यह मीम्स वायरल होता है कि कैमरामैन सिर्फ सुंदर लड़कियों को ही दिखाते हैं। इस बीच WPL देखने गए एक युवक ने कैमरामैन से अनोखी डिमांड कर डाली। युवक के अनोखी डिमांड की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर युवक के मजे ले रहे हैं। कई लोग युवक का सपोर्ट भी कर रहे हैं।

एक तरह से यह युवक अपनी क्रिएटिविटी की वजह से कैमरे में कैद हो गया है। यह युवक अपने साथ एक पोस्टर लेकर मैच देखने पहुंचा था। रविवार को RCBW vs DCW के बीच मैच खेला गया। इसी मैच में युवक अजीबोगरीब पोस्टर लेकर पहुंचा था। इस पोस्टर में युवक ने लिखा था, 'डियर कैमरामैन IPL में लड़कियों को दिखाते हो WPL 2023 में तो हम बॉयज को दिखाओ।' इसके बाद कैमरामैन की नजर इस युवक पर पड़ी। अब युवक की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को शेयर करके लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

इस तस्वीर को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'कैमरानमैन लड़कियों की खूबसूरती पर फिसल जाता है. इसलिए हम जैसे हैंडसम लड़को को TV स्क्रीन पर नहीं दिखाता है. यह भेदभाव नहीं चलेगा, नहीं चलेगा...'

बता दें कि WPL में जो पांच टीमें खेल रही हैं, उनके नाम हैं- दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर। WPL की शुरुआत 4 मार्च को एक रंगारंग समारोह के जरिए हुई। इसका फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article