वायरल न्यूज़

VIDEO: ट्रेन के बगल में खड़े होकर वीडियो बना रहा था लड़का, यात्री ने मारी ऐसी लात, जिंदगीभर नहीं भूलेगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का ट्रेन के बगल में खड़े होकर वीडियो बना रहा था। तभी एक यात्री ने उसे ऐसी लात मारी, जिसे वो भूल नहीं पाएगा। अब इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

वीडियो बनाने के चक्कर में हो गया खेल (तस्वीर साभार- @rajeshkumarmeena1994)

Viral Video: आज के समय में सोशल मीडिया पर हर कोई फेमस होना चाहता है। इसके लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो जान तक की बाजी लगा देते हैं। कुछ लोग मकसद में कामयाब भी हो जाते हैं। जबकि, कईयों का पोपट भी बन जाता है। हालांकि, यूजर्स हर तरह के वीडियो (Trending Video) को पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इनमें कई वीडियो (Shocking Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी जरूर चौंक जाएंगे। क्योंकि, एक लड़के ट्रेन के बगल में खड़े होकर वीडियो बनाना भारी पड़ गया।

ये तो हम सब जानते हैं वीडियो बनाने के लिए आज के समय में लोग क्या-क्या कर रहे हैं। कई बार हम आप जिसके बारे में सोच नहीं सकते, वो काम भी कुछ लोग कर लेते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के हजारों-लाखों वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़का वीडियो बनाने के लिए रेलवे लाइन के बगल में खड़ा है। तभी दूसरी तरफ से तेज रफ्तार में ट्रेन आ रही होती है। लड़का वीडियो बनाने में लगा है, अचानक ट्रेन के अंदर खड़े लड़के ने उसे जोरदार लात मार दी। इसके बाद क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देखें...

लड़के साथ हो गया खेल

वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि लड़के साथ तो खेल हो गया। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'rajeshkumarmeena1994' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तककाफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर मजे भी ले रहे हैं। कुछ का कहना है क्या गजब की लात मारी है। कुछ का कहना है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article