वायरल न्यूज़

VIDEO: घर से दस मिनट बोलकर ऋषिकेश पहुंच गया लड़का, सोच नहीं सकते फिर जो हुआ

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 13, 2024, 09:46 AM IST

Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़के ने घर पर बताया कि दोस्तों के साथ जा रहा है और दस मिनट में लौट आएगा। मगर दोस्त उसे ऋषिकेश ही लेकर पहुंच गए। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

दोस्तों के साथ ऋषिकेश पहुंच लड़के का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। (Photo/Instagram)

Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया मजेदार वीडियो से भरी पड़ी है। यहां हर रोज ऐसे नजारे दिखाई देते हैं कि शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। इसमें देखेंगे कि एक लड़का दोस्तों पर भरोसा करके उनकी गाड़ी में बैठ गया। मगर बेचारे के साथ फिर जो कुछ हुआ शायद ही उसने सोचा होगा। इसमें देखेंगे कि दोस्त लड़के को गाड़ी में बिठाकर सीधे ऋषिकेश पहुंच गए। इधर लड़का घर पर सिर्फ दस मिनट में आने की बात कहकर आया है।

ऋषिकेश लेकर पहुंच गए दोस्त

वीडियो अब जो कुछ नजर आता है सबसे ज्यादा मजेदार लगता है। इसमें देखेंगे कि लोग झरने के नीचे मजे से नहा रहे हैं। कुछ लोग चिल्लाकर चीयर कर रहे हैं तो कुछ पानी में छलांग लगाते हुए नजर आते हैं। फ्रेम में ये नजारा सचमुच खूब मजेदार लगता है। मगर इसमें एक ऐसा लड़का भी नजर आता है जो नहाने की बजाय बस चुपचाप बैठा हुआ है। देखकर लगता है कि लड़का किसी बात से चिंतित है। अब लड़के से पूछा गया कि वो वो ऐसे क्यों बैठा है। उसे क्या हुआ है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

अब जवाब में लड़का जो कुछ कहता है सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। इसमें लड़का बताता है कि वो घर से दस मिनट में आने की बात कहकर आया था। मगर दोस्त ऋषिकेश लेकर आ गए। अब उसके मोबाइल पर मां-पिता के लगातार फोन आ रहे हैं, मगर बंदा नहीं जानता है कि वो क्या जवाब देगा। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर खूब हंसी आती है। मालूम हो कि लड़के का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर pehla.pyar नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article