वायरल न्यूज़

VIDEO: मुंह में भरा पेट्रोल फिर हाथ में पकड़ ली आग, तभी जो हुआ देखकर कांप जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 13, 2024, 10:23 AM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि लड़का अपनी जान की परवाह किए पेट्रोल मुंह में रखकर आग से खेलता है। मगर यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। फ्रेम में फिर जो दिखा कांप जाएंगे।

Image

बच्चे को आग से खेलना भारी पड़ गया। (Photo/X.com)

Viral Video Today: इंटरनेट के जमाने में युवाओं के बीच रील्स बनाने का क्रेज इतना बढ़ गया है कि वो खुद की जान की परवाह तक नहीं करते हैं। कई बार वो इन वजह से हादसे का शिकार हो जाते हैं। कई मामलों में युवाओं की जान तक चली जाती है। सोशल मीडिया में एक ऐसा ही वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इसमें देखेंगे कि इसमें एक बच्चा रील्स बनवाने के चक्कर में अपनी जिंदगी से खिलवाड़ करता हुआ नजर आता है। बच्चे ने मुंह में पेट्रोल भर रखा है और उसके हाथ में आग की एक छड़ी है। वो खुद को स्टंटमैन समझता है, मगर यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई।

खतरनाक स्टंट करना पड़ा भारी

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि मैदान में ढेरों लोगों की भीड़ नजर आती है। इसमें युवा हैरतअंगेज स्टंट दिखा रहे हैं। उधर आसपास खड़े लोग नजारों को कैमरे में कैद कर रहे हैं। इसमें आगे देखेंगे कि तभी एक छोटा बच्चा मैदान में कूद गया। बच्चे ने मुंह में पेट्रोल भरा है और हाथ में आग की छड़ी पकड़ ली। देखकर ही लगता है कि बच्चा खतरनाक स्टंट दिखाने वाला है। इधर पास में खड़ा एक शख्स रील्स के लिए सबकुछ कैमरे में कैद कर रहा है। मगर तभी जो कुछ हुआ हैरान हो जाएंगे।

एक्स पर देखिए वीडियो

आखिर में देखेंगे कि बच्चे ने जैसे ही पेट्रोल मुंह से फेंककर आग की तरफ फेंका हिला देना नजारा दिखाई दिया। देखकर कांप जाएंगे कि आग की लपटें बच्चे के मुंह तक आ पहुंची। इसमें देखेंगे कि उसके मुंह में आग है और बच्चा चिल्ला रहा है। हालांकि आसपास खड़े लोग तुरंत मदद के लिए आए और उसे किसी तरह सुरक्षित किया। मालूम हो कि वीडियो खतरनाक स्टंट करते हुए लड़के का ये वीडियो एक्स पर @PalsSkit नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article