वायरल न्यूज़

VIDEO: मौत को टक से छूकर वापस आए तीन लोग, मेले में लगे झूले का पेंच निकला, हवा में लटकी रही डोली

सोशल मीडिया पर एक हादसे का वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि मेले में लगे एक झूले की डोली बीच हवा में फंसी हुई है।

Image

आसमान में अटका झूला (Times Now Navbharat)

मेले में कई लोग बड़े झूले पर बैठने से बड़ी डरते हैं। ऐसे लोगों के मन में यह एक बहुत बड़ा डर होता है कि अगर झूला टूटकर गिर गया तो क्या करेंगे या फिर झूला आसमान में ही अटक गया तो फिर क्या होगा। यही डर विकासनगर के भीमावाला क्षेत्र में लगे बैसाखी मेले में सच हो गई। जहां एक बड़े से झूले की डोली बीच हवा में अटक गई औक झूले के ढांचे पर फंसी रह गई। इस घटना का वी़डियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि झूले की डोली बीच हवा में अटकी हुई है और उस पर लोग फंसे हुए हैं। नीचे मेला घूमने आए लोगों की भीड़ इस तमाशे को देख रही है और पूरे वाकये को अपने फोन के कैमरे में कैद कर रही है। झूले में फंसे लोगों की मदद करने के लिए भी कुछ लोग पीछे से पहुंचे हुए हैं। जो उन्हें झूले की डोली से नीचे उतारने में उनकी मदद कर रहे हैं। गनीमत रही कि झूले की डोली झूले से अलग होकर नहीं गिरी, नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

बीच हवा में झूले की डोली पर अटके तीन लोग

वायरल वीडियो (Viral Video) को लेकर बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को मेले में लगा एक बड़ा झूला अचानक खराब हो गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में डर और अफरा-तफरी फैल गई। बताया जा रहा है कि झूले की एक डोली का पेंच निकल गया था, जिसके कारण वह हवा में ही अटक गई। उस डोली में तीन लोग बैठे थे, जिनमें एक पुरुष और दो महिलाएं थीं। वे कई फीट ऊपर हवा में फंसे हुए थे और नीचे खड़े लोग डर के मारे चीख रहे थे।

रेस्क्यू टीम ने लोगों को उतारा नीचे

कुछ ही पलों में खुशी और उत्साह का माहौल पूरी तरह डर में बदल गया। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि क्या करें। ऊपर फंसे लोग भी काफी घबरा गए थे, क्योंकि उनकी जान खतरे में थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद तीनों लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा। इस दौरान सभी की सांसें थमी हुई थीं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन तीनों लोग घायल हो गए।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article