वायरल न्यूज़

जादूगर ने कर दिखाया खेल, छिन ली बॉडीबिल्डर की पूरी ताकत, आगे का नजारा देख आश्चर्य से भर जाएंगे आप

फ्रांस के जादूगर जेवियर मॉर्टिमर का एक वीडियो हाल में वायरल हुआ है, जिसमें वह एक बॉडीबिल्डर को शरीर उठाने का चैलेंज देते हैं। जेवियर जादू से उसकी ताकत छीन लेते हैं, जिससे वह वह खुद को नहीं उठा पाता। जेवियर की अद्भुत मैजिक ट्रिक्स ने उनके फैंस को चौंका दिया है।

Image

जादूगर ने छिन ली बॉडीबिल्डर की ताकत (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉडीबिल्डर की छिन ली ताकत
  • जादूगर ने कर दिखाया कमाल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bodybuilder Loses His Strength: फ्रांस के मशहूर जादूगर जेवियर मॉर्टिमर का एक नया मैजिक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में, जेवियर एक जिम में एक बॉडीबिल्डर के पास जाकर उसे खुद को उठाने का चैलेंज देते हैं। बॉडीबिल्डर सहजता से उन्हें उठाने में सफल होता है, लेकिन इसके बाद असली जादू देखने को मिलता है। जेवियर अपनी मैजिक तकनीकों का प्रयोग करते हैं, जिससे वह बॉडीबिल्डर की ताकत को एक झटके में छीन लेते हैं।

वीडियो में दर्शकों को यह अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है, जहां बॉडीबिल्डर अपनी पूरी शक्ति खो देता है और जेवियर द्वारा की गई मैजिक ट्रीक को समझ नहीं पाता। बॉडीबिल्डर अपनी नाकाम कोशिशों से हताश और हैरान है, उसे समझ में नहीं आता कि ऐसा कैसे संभव हुआ। यह पल दर्शकों को हैरान करने वाला है क्योंकि यह दिखाता है कि जादू कैसे वास्तविकता को बदल सकता है।

जादूगर ने छिन ली बॉडीबिल्डर की ताकत

जेवियर मॉर्टिमर अपनी अद्भुत मैजिक ट्रिक्स के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 15 साल की उम्र से ही जादू सीखना शुरू कर दिया था और 2005 से वह अपने सोलो शो कर रहे हैं। वह अपने फैंस के बीच अपनी कला के जरिए एक अनूठा अनुभव प्रदान करते हैं। इंस्टाग्राम पर '@xaviermortimer' नाम के अकाउंट से साझा किए गए इस वीडियो ने जादू के प्रति लोगों की रुचि और बढ़ा दी है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article