वायरल न्यूज़

भाई ने तो उर्फी को भी फेल कर दिया! लड़के ने कंबल से बनाए ऐसे-ऐसे ताबड़तोड़ आउटफिट्स कि फैशन डिजाइनर भी खा जाएं मात

सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लड़का अपने हुनर के दम पर कंबल से ऐसे-ऐसे आउटफिट्स तैयार करता है कि उसके सामने बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर भी फेल हो जाएं।

Image

कंबल से बने आउटफिट पहनकर रैंपवॉक करता युवक (Instagram/@tik_toker_tharun_nayak)

सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाता है, जिसे देखकर लोगों का मुंह खुला का खुला रह जाता है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने फैशन की दुनिया में तूफान ला दिया है। वीडियो में देखा गया कि एक युवक साधारण से कंबल से ऐसे-ऐसे मॉडर्न और फैशनेबल आउटफिट्स बना डाले कि उसके सामने बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर्स भी मात खा जाएं। इतना ही नहीं, युवक न सिर्फ फैशन डिजाइनर्स को कड़ी टक्कर दे रहा, बल्कि भारतीय फैशन की दुनिया में जानी-मानी हस्ती उर्फी जावेद को भी पछाड़ते हुए दिख रहा है।

कंबल से तैयार किए शानदार आउटफिट्स

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक साधारण से कंबल से एक से एक यूनिक और स्टाइलिश आउटफिट्स तैयार कर किसी मॉडल की तरह रैंपवॉक कर रहा है। वीडियो में वह कंबल को अलग-अलग तरीकों से ड्रेप करते हुए स्टाइलिश आउटफिट्स तैयार करके दिखा रहा है। कभी वह उस कंबल को ऑफ-शोल्डर ड्रेस की तरह कैरी करता है, तो कभी उसे श्रग की तरह बनाकर पहन लेता है। थोड़ी ही देर बाद वह उस कंबल को स्कर्ट भी बना लेता है और तो और एक दफा वह उसे स्टाइलिश कोट में तब्दील कर देता है। ऐसे ही करके वह उस कंबल से कम से कम 10 आउटफिट्स तैयार कर देता है।

आउटफिट्स को पहनकर रैंपवॉक भी किया

युवक ने जिस तरह कंबल से उन आउटफिट्स को तैयार किया उसे देख ऐसा लग रहा मानो जैसे किसी प्रोफेशनल फैशन डिजाइनर ने उस पर घंटों मेहनत करके उन्हें तैयार किया हो। इन आउटफिट्स को पहन लड़के की रैंप वॉक और कॉन्फिडेंस की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों को लड़के की शानदार क्रिएटिविटी खूब पसंद आ रही है।

लोगों को पसंद आई लड़के की क्रिएटिविटी

इस वीडियो में दिख रहे लड़के का नाम नेनावथ थारुन है। उन्होंने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल @tik_toker_tharun_nayak से शेयर किया है। जिसे अब तक 3 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 16 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। नेनावथ थारुन अक्सर अपने इंस्टा अकाउंट पर इस तरह के क्रिएटिव आउटफिट्स वाले वीडियो शेयर करते रहते हैं। उनके कंबल वाले इस फैशन शो ने तो सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया है। लोग कंबल बनाने वाली कंपनियों से उन्हें कंबल का ब्रांड एंबेसडर बनाने की बात कह रहे हैं।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article