Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर कुछ पल के लिए नजरें स्क्रीन पर ही टिक जाती हैं। एक ऐसा ही स्टंट (Stunt Video) वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में है, जिसमें कुछ युवक खुले मैदान में बाइक के साथ हैरतअंगेज करतब करते दिखाई दे रहे हैं। बाइक पर जिस तरह का स्टंट चल रहा था, वो काफी खतरनाक था आलम ये है कि इनजारे को देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई। इतना ही नहीं कुछ लोग तो इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।
वीडियो में धूल भरे मैदान के बीच बाइक दौड़ती नजर आती है। स्टंट के दौरान बाइक को बेहद खतरनाक अंदाज में मोड़ा जाता है और युवक अपना बैलेंस बनाए रखने की कोशिश करते दिखते हैं। तेज रफ्तार बाइक और उड़ती धूल के बीच पूरा दृश्य किसी फिल्मी एक्शन सीन से कम नहीं लग रहा। वीडियो का सबसे रोमांचक हिस्सा वह है, जब बाइक सवार बेहद कम दूरी में बाइक को घुमाते हुए स्टंट करता नजर आता है। आसपास मौजूद लोग भी इस पूरे कारनामे को देखते दिखाई देते हैं। कैमरे में कैद हुआ यह कुछ सेकंड का नजारा अब सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। हालांकि, वीडियो देखने के बाद एक सवाल भी उठता है-आखिर मनोरंजन और रोमांच के लिए इतनी जोखिम भरी हरकत करना कितना सही है? बाइक स्टंट देखने में भले ही रोमांचक लगें, लेकिन इनमें जरा सी चूक गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। देखें वीडियो...
हाहाकारी स्टंट वीडियो
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी एक पल के लिए जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि आज कल लोगों को अपनी जान तक की परवाह नहीं है। वहीं, वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स इसे देखकर हैरान हैं, तो कुछ ऐसे खतरनाक स्टंट से बचने की सलाह दे रहे हैं। वायरल वीडियो ने एक बार फिर दिखा दिया है कि इंटरनेट पर कुछ सेकंड का रोमांच लोगों का ध्यान खींचने में कितना असरदार हो सकता है।
