शहर

वाराणसी MLC चुनाव: मतगणना केंद्र पर खाना, पानी, छतरी और तौलिये लेकर डटे रहें, अखिलेश ने भरा समर्थकों में जोश

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 11 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव की मतगणना के बीच अब तक नौ सीट के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित किए गए हैं जिनमें से छह सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तीन पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने जीत हासिल की है।

Image

अखिलेश यादव की कार्यकर्ताओं से अपील

Varanasi MLC Poll Result: उत्तर प्रदेश में MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। खास तौर पर वाराणसी -स्नातक सीट पर सपा उम्मीदवार ने बढ़त बनाई है। इसे लेकर अखिलेश ने समर्थकों में जोश भरने की कोशिश की है। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर हाल में मतगणना केंद्र पर डटे रहना है।

अखिलेश ने एक्स पर पोस्ट किया-

नौ सीटों के परिणाम घोषित

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 11 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव की मतगणना के बीच अब तक नौ सीट के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित किए गए हैं जिनमें से छह सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तीन पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने जीत हासिल की है। लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भी सपा ने अपनी जीत का जश्न मनाया, हालांकि बुधवार रात 12 बजे तक परिणाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। सपा ने एक्स पर पोस्ट कर इस सीट पर पार्टी प्रत्याशी कांति सिंह को बधाई दी।

वाराणसी में सपा को बढ़त

  • वाराणसी -स्नातक सीट पर सपा उम्मीदवार को बढ़त
  • समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट आशुतोष सिन्हा की बढ़त बरकरार
  • 9 वें राउंड के बाद आशुतोष सिन्हा ने 16990 वोट की बनाई बढ़त
  • मंगलवार की रात से चल रही है काउंटिंग
  • बीजेपी के हंगामे के बाद पूरी रात काउंटिंग स्थल के बाहर जमा रहे सपा के नेता और कार्यकर्ता
  • अखिलेश यादव ने ट्वीट करके सपा कार्यकर्ताओं को काउंटिंग सेंटर पहुंचने की अपील की थी

मेरठ स्नातक सीट से भाजपा विजयी

आधिकारिक परिणामों के अनुसार, मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के दिनेश कुमार गोयल, लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उमेश द्विवेदी, वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के लाल बिहारी यादव, आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल और आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह विजयी रहे।

इन सीटों पर भाजपा-सपा की जीत

इसके अलावा, इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के डॉ. मान सिंह यादव, मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के श्रीचंद शर्मा और बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने जीत हासिल की। भाजपा ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर भी अपना कब्जा बरकरार रखा जहां पार्टी प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव को 307 मतों के अंतर से हराया। त्रिपाठी को 14,887, जबकि यादव को 14,580 मत मिले। परिणाम घोषित होने के बाद ध्रुव त्रिपाठी मतगणना केंद्र से विजय का संकेत दिखाते हुए बाहर निकले। हालांकि, राजीव यादव ने आरोप लगाया कि उनकी हार सुनिश्चित करने के लिए चुनाव में हेरफेर किया गया। उन्होंने करीब 1,000 मतों की चोरी का दावा करते हुए कहा कि वह परिणाम को चुनौती देने के लिए निर्वाचन आयोग और अदालत का रुख करेंगे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article