वायरल न्यूज़

VIDEO: ‘हाईटेक भिखारी’ का अनोखा जुगाड़! ना कैश चाहिए और ना छुट्टे पैसे…बस QR कोड निकालिए और दे दीजिए भीख

Viral Video: चीन से सामने आए एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स गले में QR कोड लटकाकर लोगों से डिजिटल तरीके से भीख मांगते दिखाई दे रहा है।

Image

हाईटेक भिखारी ! (तस्वीर साभार- @onroadindian)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में चीन (China Video) से सामने आए एक वायरल वीडियो में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान करने के साथ-साथ खूब हंसा भी रहा है। दरअसल, इस वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स सड़क पर गले में QR कोड लटकाए नजर आ रहा है और लोगों से डिजिटल तरीके से मदद या यूं कहें कि भीख मांग रहा है। जिसने भी यह नजारा देखा एक पल के लि हैरान रह गया।

    दरअसल, चीन घूमने पहुंचे एक भारतीय ट्रैवल व्लॉगर की नजर इस बुजुर्ग पर पड़ी। पहली नजर में तो नजारा आम लग सकता था, लेकिन गले में लटका QR कोड देखकर व्लॉगर भी चौंक गया। उसने अपना मोबाइल निकाला और QR कोड स्कैन कर दिया। इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे मामले को और दिलचस्प बना दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, स्कैन करते ही डिजिटल पेमेंट हो गया और बुजुर्ग को ऑनलाइन पैसे मिल गए। यानी यहां मदद मांगने का तरीका भी जमाने के साथ पूरी तरह डिजिटल हो चुका था। वीडियो में व्लॉगर ने यह भी बताया कि QR कोड किसी सामान्य निजी अकाउंट के बजाय एक मर्चेंट या बिजनेस अकाउंट से जुड़ा हुआ दिखाई दिया। यह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा छिड़ गई कि टेक्नोलॉजी ने जिंदगी के लगभग हर हिस्से को बदल दिया है—यहां तक कि सड़क पर मदद मांगने का तरीका भी बदल गया है। देखें वीडियो...

    डिजिटल भिखारी !

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये भिखारी तो नेक्स्ट लेवल का है। आलम ये है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस वायरल वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए। किसी ने कहा कि अब ‘छुट्टे नहीं हैं’ वाला बहाना भी नहीं चलेगा। तो किसी ने इसे डिजिटल जमाने का अनोखा उदाहरण बताया। चीन का यह ‘QR कोड वाला भिखारी’ इंटरनेट पर इसलिए चर्चा में है , क्योंकि यहां भीख मांगने का अंदाज पारंपरिक तरीके से बिल्कुल अलग नजर आया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article